अंतिम चरण का मतदान आज
कोलकाता: पंचायत चुनाव के पांचवें व अंतिम चरण में गुरुवार को उत्तर बंगाल के चार जिलों उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी व कूचबिहार में मतदान होगा. मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा. पिछले चार चरणों में हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. 29 […]
कोलकाता: पंचायत चुनाव के पांचवें व अंतिम चरण में गुरुवार को उत्तर बंगाल के चार जिलों उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी व कूचबिहार में मतदान होगा. मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा. पिछले चार चरणों में हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. 29 जुलाई को मतगणना होगी. इस बीच, मतदान के बाद मुर्शिदाबाद में हिंसा का दौरा जारी है. बुधवार को भी बम से किये गये हमले में मुर्शिदाबाद में उन्मत शेख नामक तृणमूल समर्थक की मौत हो गयी. तृणमूल समर्थकों ने इसके पीछे माकपा का हाथ बताया है.
जवानों ने किया फ्लैग मार्च
उत्तर बंगाल के चार जिलों में मतदान के मद्देनजर चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं. चुनावकर्मी विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंच गये हैं.केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने भी कई इलाकों में मार्च किया. दक्षिण दिनाजपुर के गंगारामपुर, नंदनपुर इलाकों में चुनाव पूर्व तनाव देखा गया है. दक्षिण दिनाजपुर में केंद्रीय बल की दो कंपनियां तैनात रहेंगी. जिले की ज्यादातर जिला परिषदों की सीटों पर वाम मोरचा का कब्जा है. उत्तर दिनाजपुर में केंद्रीय बलों की 12 कंपनियों की तैनाती रहेगी. उत्तर दिनाजपुर का ज्यादातर इलाका बांग्लादेश सीमा से सटे होने की वजह से यहां सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यहां जिला परिषदों की 26 सीटों पर मतदान होंगे. ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है.
मतदान के पहले ही कूचबिहार में हुई राजनीतिक हिंसा की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी थी. इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने का निर्देश दिया गया है. कूचबिहार में जिला परिषदों की कुल 33 सीटें हैं, जबकि पंचायत समिति की 366 सीटों और ग्राम पंचायत की 1,966 सीटों के लिए चुनाव होंगे. जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत की 52 सीटों व पंचायत समिति की नौ सीटों पर तृणमूल और माकपा उम्मीदवारों ने निर्विरोध चुनाव जीत लिया है. जलपाईगुड़ी में करीब 1,500 बूथ अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गये हैं. वन क्षेत्रों में मौजूद बूथों की संख्या करीब 19 है. सुरक्षा के लिए यहां केंद्रीय बल की आठ कंपनियों की तैनाती रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










