सारधा घोटाला : सीबीआई के समन से कोई दोषी नहीं होता : सब्रत मुखर्जी

कोलकाता : सारधा घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. यह कहना है पार्टी के वरिष्ठ नेता सब्रत मुखर्जी का. आज मदन मित्रा का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई का समन मिलने से कोई दोषी साबित नहीं हो जाता. मित्रा को सीबीआई ने सारधा घोटाला […]
कोलकाता : सारधा घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. यह कहना है पार्टी के वरिष्ठ नेता सब्रत मुखर्जी का. आज मदन मित्रा का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई का समन मिलने से कोई दोषी साबित नहीं हो जाता. मित्रा को सीबीआई ने सारधा घोटाला मामले में समन भेजा है.
पहले सीबीआई को इसे साबित करने दीजिए. किसी के दोषी साबित होने से पहले किसी को दोषी करार देना अच्छा नहीं है. तृणमूल कांग्रेस और सरकार को बदनाम करने के प्रयास किए जा रहे हैं. सारधा घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की विशेष अपराध शाखा ने पश्चिम बंगाल परिवहन मंत्री मदन मित्रा को इस संबंध में पूछताछ के लिए एजेंसी के अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए समन भेजे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










