सारधा घोटाला : सीबीआई ने की दो साजिशकर्ताओं की पहचान

कोलकाता : सारधा घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अपराध शाखा ने दो साजिशकर्ताओं की पहचान की है और वह उनके विरुद्ध सबूतें इकट्ठा कर रही है. जांच एजेंसी के सूत्रों ने यहां कहा, अबतक कई व्यक्तियों से पूछताछ के बाद हम दो साजिशकर्ताओं की पहचान कर पाए हैं जो […]
कोलकाता : सारधा घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अपराध शाखा ने दो साजिशकर्ताओं की पहचान की है और वह उनके विरुद्ध सबूतें इकट्ठा कर रही है.
सूत्रों का कहना था कि सीबीआई सारदा टूर्स एडं ट्रैवल्स के खिलाफ अपना पहला आरोपपत्र तैयार कर रही है जिसे संभवत: इस माह के आखिर तक दायर किया जाएगा. सारधा घोटाले के आपराधिक साजिश कोण पर गौर कर रही सीबीआई ने जांच के दौरान विभिन्न दस्तावेजों को एकत्र किया है.
उन्होंने कहा, हमने राज्य सरकार के भू राजस्व विभाग से सुदीप्तो सेन की संपत्ति के ब्यौरे मांगे हैं. सेन के साथ लेन-देन के सिलसिले में सीबीआई की पूछताछ से गुजरे चित्रकार सुवानप्रसन्ना के संबंध में सूत्रों ने कहा, वह कह रहे हैं कि उन्हें वे वित्तीय ब्यौरे याद नहीं है जो दूसरे देखते हैं.
उन्होंने कहा, हमें उनसे सफाई चाहिए और उन्हें पूरा ब्यौरा देना होगा. तृणमूल कांग्रेस के करीबी समझे जाने वाले सुवानप्रसन्ना ने अपना टीवी चैनल सारधा ग्रुप के सेन को बेचा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










