ePaper

विस उपचुनाव : आज 15 कंपनी सेंट्रल फोर्स के अलावा 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Updated at : 09 Jul 2024 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
विस उपचुनाव : आज 15 कंपनी सेंट्रल फोर्स के अलावा 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

मानिकतला सीट के लिए 120 मतदान केंद्रों के 277 बूथों पर होगा मतदान

विज्ञापन

मानिकतला सीट के लिए 120 मतदान केंद्रों के 277 बूथों पर होगा मतदान संवाददाता, कोलकाता बुधवार को महानगर के मानिकतला विधानसभा क्षेत्र में होनेवाले उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग एवं पुलिस की तरफ से सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार को मानिकतला विधानसभा क्षेत्र में कुल 120 मतदान केंद्रों के 277 बूथों पर वोट डाले जायेंगे. इसके लिए इस विधानसभा क्षेत्र में किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए 15 कंपनी सेंट्रल फोर्स के जवानों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है. इसके अलावा 1500 पुलिस फोर्स की भी इलाके में तैनाती रहेगी. पूरे इलाके में हैवी रेडियो फ्लाइंग स्क्वाड (एचआरएफएस), रेडियो फ्लाइंग स्क्वाड (आरएफएस), स्ट्राइकिंग फोर्स के अलावा क्यूआरटी वैन के साथ- साथ मोटर साइकिल पेट्रोलिंग टीम भी मंगलवार रात से ही इलाके में गस्त लगा रही है. किसी भी जगह गड़बड़ी करने वालों को तुरंत चिन्हित कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola