पुलिस की मदद से अपने घर लौटे भाजपा के 15 कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
पुलिस की मदद से अपने घर लौटे भाजपा के 15 कार्यकर्ता

सोमवार को उत्तर 24 परगना के बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र अधीन हाड़ोवा ब्लॉक के बालतिया, गाड़ाकूपी, बासाबाटी समेत कई गांव के कुल 15 भाजपा कार्यकर्ताओं को घर लाया गया.

विज्ञापन

बशीरहाट. लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में कई जगहों पर हिंसा की घटनाएं हुईं. इसके चलते सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था. हाइकोर्ट के निर्देश के बाद अब पुलिस प्रशासन की मदद से हिंसा पीड़ित भाजपा कार्यकर्ताओं को घर लाया जा रहा है. सोमवार को उत्तर 24 परगना के बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र अधीन हाड़ोवा ब्लॉक के बालतिया, गाड़ाकूपी, बासाबाटी समेत कई गांव के कुल 15 भाजपा कार्यकर्ताओं को घर लाया गया. पहले सभी को हाड़ोवा थाने लाया गया. वहां से केंद्रीय बल के जवानों और पुलिस की टीम ने उन्हें उनके घर तक ले गयी. सुरक्षित अपने घर लौटने के बाद सभी खुश है. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, हाड़ोवा ब्लॉक में करीब 150 भाजपा कार्यकर्ता हैं, जिन्हें मंगलवार को घर पहुंचाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola