किशोरी से किया दुष्कर्म पड़ोसी युवक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आसपास के लोगों की तत्परता से पकड़ा गया युवक मालदा : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में हरीश्चंद्रपुर थाना पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है. बुधवार रात हरीश्चंद्रपुर थाना के बरोई ग्राम पंचायत के टेंरिया इलाके से आरोपी युवक को पुलिस ने दबोचा. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपी का नाम […]
विज्ञापन
आसपास के लोगों की तत्परता से पकड़ा गया युवक
मालदा : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में हरीश्चंद्रपुर थाना पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है. बुधवार रात हरीश्चंद्रपुर थाना के बरोई ग्राम पंचायत के टेंरिया इलाके से आरोपी युवक को पुलिस ने दबोचा. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपी का नाम पूर्ण साहा (22) है. घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी पूर्ण साहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को उसे चांचल महकमा अदालत में पेश किया.
पीड़िता के परिवार ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात 15 वर्षीय नाबालिग अपने कमरे में अकेले सो रही थी. पड़ोसी युवक ने इस मौके का फायदा उठाते हुए नाबालिग पर अत्याचार चलाया. नाबालिग के चिल्लाने की आवाज से आसपास के लोग जुट गये. स्थिति बिगड़ता देख युवक भाग निकला. घटना की रात पीड़िता के पिता ने हरीश्चंद्रपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी.
उसने बताया कि पड़ोसी युवक काफी दिनों से बेटी को अकेले रास्ते पर देखते ही छेड़खानी किया करता था. इसके बाद घरवालों की नजर चुड़ाकर घटना को अंजाम दिया है. हरीश्चंद्रपुर थाना आईसी संजय कुमार दास ने बताया कि शिकायत के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को गुरुवार को चांचल महकमा अदालत में पेश किया गया है. मामले की छानबीन चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










