छिनताई का विरोध करने पर मारी गोली, हालत गंभीर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भाटपाड़ा थाना क्षेत्र के कल्याणी एक्सप्रेस-वे की है घटना कोलकता : छिनताई का विरोध करने पर अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. उसे गंभीर हालत में कल्याणी के जवाहर लाल नेहरु अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना रविवार रात भाटपाड़ा थाना क्षेत्र के उत्तर कुतुबपुर इलाके में कल्याणी एक्सप्रेस-वे पर हुई. पीड़ित […]
विज्ञापन
भाटपाड़ा थाना क्षेत्र के कल्याणी एक्सप्रेस-वे की है घटना
कोलकता : छिनताई का विरोध करने पर अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. उसे गंभीर हालत में कल्याणी के जवाहर लाल नेहरु अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना रविवार रात भाटपाड़ा थाना क्षेत्र के उत्तर कुतुबपुर इलाके में कल्याणी एक्सप्रेस-वे पर हुई. पीड़ित व्यक्ति का नाम विभूति घोष बताया गया है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात 11 बजे के करीब कल्याणी एक्लप्रेस-वे से विभूति घोष घर लौट रहे थे. उसी दौरान अराधियों ने उन्हें घेर कर उनकी बाइक छिनने की कोशिश की. इसी दौरान उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. इससे गुस्साये अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और उनकी सोने की चेन और बाइक लेकर फरार हो गये. इधर गोली लगने से विभूति घोष वहीं गिर कर अचेत हो गये.
कुछ देर बाद जब स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने, उन्हें तत्काल भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कल्याणी स्थित जेएनएम अस्पताल रेफर कर दिया. वहां उनका इलाज चल रहा है. लोगों का आरोप है कि यहां छिनताई व लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कुछ नहीं कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










