उग्र भीड़ ने दो हॉकरों की बर्बर पिटाई की, गंभीर जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोपालपुर उत्तरपाड़ा में महिला को अटैची दिखाने के लिए घुसा था घर में ग्राहकी के लिए समझा रहा था उसे, जमा हुए पड़ोसियों ने शुरू कर दी पिटाई परिचय पत्र दिखाने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई, अटैची फेंक दिया छीनकर आततायियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने से मनोबल बढ़ रहा उन्मादियों का पानागढ़ […]
विज्ञापन
गोपालपुर उत्तरपाड़ा में महिला को अटैची दिखाने के लिए घुसा था घर में
ग्राहकी के लिए समझा रहा था उसे, जमा हुए पड़ोसियों ने शुरू कर दी पिटाई
परिचय पत्र दिखाने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई, अटैची फेंक दिया छीनकर
आततायियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने से मनोबल बढ़ रहा उन्मादियों का
पानागढ़ : बच्चा चोर के संदेह में गुरुवार को कांकसा थाना अंतर्गत गोपालपुर उत्तरपाड़ा में आसनसोल से अटैची बेचनेवाले दो हॉकरों को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. कांकसा थाना पुलिस ने दोनों हॉकरों को ग्रामीणों के बचा कर दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में नुरारी मस्जिद, शीतलाडांगा (आसनसोल) निवासी मोहम्मद इरफान शामिल है. दूसरे की शिनाख्त नही हो पाई है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरूवार की सुबह गोपालपुर उत्तरपाड़ा में आसनसोल से कपड़े और चमड़े के अटैची बेचने दो युवक गांव में आये. उनमें से एक युवक एक घर में मौजूद महिला को अटैची दिखा रहा था. अटैची देखने के बाद रुपये पैसे को लेकर बात नहीं बनने पर महिला ने अटैची लेने से इंकार कर दिया. लेकिन उक्त युवक इसके बाद भी महिला को समझाता रहा. इसी दौरान युवक घर के भीतर तक आ गया. इसके बाद बड़ी संख्या में पड़ोसी जमा हो गये.
उन्होंने बच्चा चोर कहकर उक्त युवक की पिटाई आरंभ कर दी. इस दौरान युवक के हाथ से अटैची छ्न कर नाले में फेंक कर बेरहमी से पिटाई की गई. जब उसका सहयोगी वहां पहुंचा तो उसे भी बच्चा चोर के संदेह में लोगों ने पिटाई की. दोनों युवकों ने बार-बार कहा कि वे बच्चा चोर नहीं है. उन्होंने परिचय पत्र भी दिखाया. इसके बाद भी स्थानीय ग्रामीण उनकी पिटाई करते रहे. नाले में एक युवक को गिराकर पिटाई की गई.
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त युवकों को लोगों के हाथ से निकाला. उन्हें दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया. कांकसा थाना प्रभारी अर्णव गुहा ने कहा कि इस तरह की अफवाह फैलाकर साधारण लोगों की पिटाई किये जाने के मामले में अभियुक्त ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई होगी. दोषियों को गिरफ्तार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










