जयपुर में उत्तर 24 परगना की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म

अजय विद्यार्थी कोलकाता : राजस्थान के जयपुर में उत्तर 24 परगना जिले की रहनेवाली एक 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के सिलसिले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल अन्य की तलाश की जा रही है. यह घटना 30 जुलाई को […]
अजय विद्यार्थी
कोलकाता : राजस्थान के जयपुर में उत्तर 24 परगना जिले की रहनेवाली एक 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना के सिलसिले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल अन्य की तलाश की जा रही है. यह घटना 30 जुलाई को हुई.
बताया जाता है कि वह काम की तलाश में गत 28 जुलाई को जयपुर में एक होटल में ठहरी थी, वहां से वह अजमेर शरीफ जाने की योजना बनायी थी. 30 जुलाई को वह अजमेर शरीफ जाने के लिए किराये पर एक टैक्सी लिया था, लेकिन शहर में ही एक डॉक्टर खाना के पास उसे सात-आठ अपराधियों के एक दल ने उसे घेर लिया.
अपराधी उसे अपहरण कर एक परित्यक्त मकान में ले गये. वहां उक्त युवती के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. 31 जुलाई को पीड़िता ने सदर थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज की.
पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो आरोपी गिरफ्तार किया. इन दोनों के नाम विक्की 25 और अशोक 22 बताये गये हैं. पुलिस ने दुष्कर्म की घटना की शामिल में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










