पिता ने दुधमुंही बच्ची को जमीन पर पटका, मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2019 1:43 AM
कोलकाता : चार माह की बच्ची के काले रंग को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का अंत बच्ची की मौत से हुआ. विवाद के दौरान गुस्साये पति ने दुधमुही बच्ची को गुस्से में आकर जमीन पर जोर पटक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना उत्तर 24 परगना जिले के […]
कोलकाता : चार माह की बच्ची के काले रंग को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का अंत बच्ची की मौत से हुआ. विवाद के दौरान गुस्साये पति ने दुधमुही बच्ची को गुस्से में आकर जमीन पर जोर पटक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
घटना उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर थाना के ढालीपाड़ा इलाके की है. शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच बच्ची के रंग को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में आकर पति ने पत्नी की गोद से छीन कर बच्ची को जमीन पर पटक दिया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिता का नाम मनीरुल खा है. वह पेशे से दर्जी है. बच्ची की मां का नाम सोनिया बीबी है. उसने बताया कि जन्म से ही बच्ची के काले रंग को लेकर उसका पति उससे झगड़ा करता था. शनिवार सुबह भी उसके पति का उससे झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर उसने बच्ची को गोद से छीन लिया.
फिर उसे कमरे में बंद कर नीचे आया और बच्ची की जमीन पर पटक कर हत्या कर दी. इसके बाद ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आरोपी पिता को पकड़ कर पुलिस को हवाले कर दिया.बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










