तीन बार मां की हत्या की कोशिश कर चुकी थी बेटी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Aug 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन

प्राथमिक पूछताछ में गिरफ्तार बेटी व दामाद ने किया खुलासा बेटी की मौजूदगी में दामाद ने गला रेत कर की थी सास की हत्या कोलकाता : दामाद पसंद नहीं होने के कारण बेटी स्नेहा के साथ मां शंपा चक्रवर्ती (47) का अक्सर विवाद होता रहता था. दामाद राजू को भी वह पसंद नहीं थी. इसके […]
विज्ञापन
प्राथमिक पूछताछ में गिरफ्तार बेटी व दामाद ने किया खुलासा
बेटी की मौजूदगी में दामाद ने गला रेत कर की थी सास की हत्या
कोलकाता : दामाद पसंद नहीं होने के कारण बेटी स्नेहा के साथ मां शंपा चक्रवर्ती (47) का अक्सर विवाद होता रहता था. दामाद राजू को भी वह पसंद नहीं थी. इसके कारण अपने पति के साथ मिल कर बेटी स्नेहा ने मां की हत्या की. दोनों की गिरफ्तारी के बाद प्राथमिक पूछताछ में काफी अहम खुलासे हुए. कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि आरोपी बेटी ने खुलासा किया कि इसके पहले तीन बार उसने अपनी मां को जान से मारने की कोशिश की थी.
इसके पहले 14 अगस्त को चाय में नींद की गोली मिला कर उसने मां की हत्या की कोशिश की थी, लेकिन उसके अंदर की जमीर ने इसके लिए रोक दिया, जिसके कारण वह जहर नहीं मिला पायी. शनिवार की रात को अपने पति राजू के साथ मिल कर उसने मां की हत्या की साजिश रची.
सास के मोबाइल से मैसेज भेज कर रची हत्या की साजिश
गिरफ्तार दामाद राजू ने बताया कि रोजाना की किचकिच से परेशान होकर पत्नी स्नेहा के साथ मिल कर दोनों ने सास की हत्या की साजिश रची थी. इसके पहले उसने सास के मोबाइल से सिम कार्ड चुरा लिया था, जिससे पुलिस उस तक ना पहुंच सके. सास के नंबर से मैसेज कर उसने पत्नी स्नेहा के साथ कत्ल की पूरी प्लानिंग की थी.
वारदात की रात शनिवार को वह तय समय पर सास के कमरे में पहुंचा. इसके बाद सास की गला दबा कर हत्या की कोशिश करने लगा. शुरुआत में सास शोर मचाने लगी, इसके कारण उसने अपनी पत्नी की मदद ली और पत्नी की मौजूदगी में सास की गला रेत कर हत्या कर दी.
वजन अधिक होने के कारण घर के बाहर शव फेंक कर भागे
पुलिस को प्राथमिक पूछताछ में राजू ने बताया कि कत्ल के बाद ट्रॉली में शव को जैसे-तैसे घुसा कर रखने के बाद उसे साइकिल में लोड कर इसे ठिकाने लगाने का फैसला किया था. एक दोस्त से साइकिल का इंतजाम कर भी लिया, लेकिन ज्यादा वजन होने के कारण उसकी पत्नी भी शव का भार नहीं संभाल पा रही थी.
अंत में ट्रॉली को घर के बाहर ही छोड़ कर दोनों वहां से भाग निकले. पूरी घटना पड़ोसी के कैमरे में कैद होने के कारण दोनों सबूत के साथ पकड़े गये. पुलिस जल्द इस मामले की चार्जशीट अदालत में पेश करने की तैयारी में जुट गयी है. ज्ञात हो कि पर्णश्री इलाके के वासुदेवपुर में एक महिला का शव उसके घर के किनारे पाया गया था. इसकी जांच में पुलिस ने उसकी बेटी व दामाद को गिरफ्तार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




