पत्नी से नाराज युवक ने फंदा लगा कर की खुदकुशी
Updated at : 15 Aug 2019 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पत्नी के व्यवहार से नाराज एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उसका नाम राजू हाल्दर है. वह उल्टाडांगा बासंती कॉलोनी इलाके का रहने वाला था. बुधवार सुबह उल्टाडांगा दखिनदारी स्थित एक छोटी पुलिया के नीचे पानी के पाइप से लटकता हुआ उसका शव पाया गया. खबर मिलते ही उल्टाडांगा, विधाननगर […]
विज्ञापन
कोलकाता : पत्नी के व्यवहार से नाराज एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उसका नाम राजू हाल्दर है. वह उल्टाडांगा बासंती कॉलोनी इलाके का रहने वाला था. बुधवार सुबह उल्टाडांगा दखिनदारी स्थित एक छोटी पुलिया के नीचे पानी के पाइप से लटकता हुआ उसका शव पाया गया.
खबर मिलते ही उल्टाडांगा, विधाननगर उत्तर थाना और न्यूटाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. बताया गया कि तीनों थाने की पुलिस के बीच केस दर्ज करने को लेकर विवाद हो गया. अंत में पांच घंटों की बहस के बाद उल्टाडांगा थाने में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले राजू की पत्नी उसे छोड़ कर दूसरे व्यक्ति के साथ भाग गयी थी. मंगलवार को उसने पत्नी को फोन कर लौटने को कहा लेकिन वह नहीं मानी.
बताया गया कि उसने पत्नी को फोन कहा था अगर वह नहीं लौटेगी तो वह फांसी लगा कर आत्महत्या कर लेगा. पत्नी से बात करने के बाद वह रातभर अपने घर से गायब था. बुधवार सुबह घर से कुछ दूसरी पर वीआइपी रोड और उल्टाडांगा को जोड़ने वाली पुलिया के नीचे एक पानी के पाइप से उसे लटकता पाया गया. पुलिस मामले के छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




