शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम मोहम्मद सरफराज उर्फ कालू (37) है. वह मोमिनपुर रोड का निवासी है. पुलिस के अनुसार शुक्रवार को 27 वर्षीया युवती फातिमा (परिवर्तित नाम) ने आरोपी के खिलाफ इकबालपुर थाना में […]
विज्ञापन
कोलकाता : शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम मोहम्मद सरफराज उर्फ कालू (37) है. वह मोमिनपुर रोड का निवासी है.
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को 27 वर्षीया युवती फातिमा (परिवर्तित नाम) ने आरोपी के खिलाफ इकबालपुर थाना में शिकायत दर्ज करायी. आरोप लगाया कि पिछले डेढ़ वर्षों से शादी का झांसा देकर सरफराज उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब वह गर्भवती हो गयी तो उसने शादी से इनकार कर दिया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की ओर से पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










