ePaper

सीमावर्ती क्षेत्र से घुसपैठ के आरोप में 13 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Updated at : 15 Jul 2024 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र से घुसपैठ के आरोप में 13 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे उत्तर 24 परगना के बागदा थानांतर्गत नलदूगाड़ी ग्राम में घुसपैठ करने के आरोप में 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बनगांव

भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे उत्तर 24 परगना के बागदा थानांतर्गत नलदूगाड़ी ग्राम में घुसपैठ करने के आरोप में 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही दो स्थानीय दलालों को पकड़ा गया है. आरोप है कि ये लोग मोटी रकम लेकर फर्जी पहचान पत्र बनाकर बांग्लादेशी नागरिकों को विभिन्न राज्यों में काम के लिए भेजते थे. दोनों दलालों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान तुहिन बाला और उसके सहयोगी आकाश के तौर पर हुई है. उनके घरों पर स्थानीय लोगों ने ताला लगा दिया है.

जानकारी के मुताबिक, इलाके में देर रात तक बाहरी लोगों के आने-जाने से स्थानीय निवासियों में नाराजगी थी. रविवार की सुबह जब स्थानीय एक महिला सैर के लिए निकली, तो उसने सड़क किनारे केला बागान में कुछ महिलाओं को छुपे हुए देखा.

इसके बाद तुरंत ही अन्य लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने उन महिलाओं से पूछताछ की, तो पता चला कि ये सारी महिलाएं बांग्लादेशी हैं. दलालों के सहारे घुसपैठ कराकर इन्हें काम के नाम पर मुंबई भेजा जानेवाला था. स्थानीय निवासियों ने सभी बांग्लादेशियों और दलालों को पेड़ों से बांध कर रखा और फिर पुलिस को सूचना दी. सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

स्थानीय युवक श्रीवास विश्वास ने बताया कि इन सभी बांग्लादेशी नागरिकों ने रणघाट ग्राम पंचायत के सीमावर्ती इलाके से बानेश्वरपुर के रास्ते घुसपैठ की.

बाकी पेज 08 पर

सीमावर्ती क्षेत्र से घुसपैठ…

तुहिन के घर और उसके बगल के एक घर से भी कुछ बांग्लादेशियों को छिपा पाया गया था.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि तुहिन और आकाश काफी समय से बांग्लादेशियों को घुसपैठ कराते थे. उन्हें अपने घरों में शेल्टर देकर फर्जी पहचान पत्र बनवाकर भारत के विभिन्न राज्यों में भेज देते थे. इसके बदले में मोटी रकम ली जाती थी.

स्थानीय पंचायत सदस्य पूर्णिमा मजूमदार ने कहा कि सभी बांग्लादेशियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. तुहिन पर घुसपैठ करनेवालों का फर्जी पहचान पत्र बनाने का आरोप है.

भाजपा नेता देवदास मंडल ने कहा कि पुलिस काम नहीं कर रही इसलिए गांववालों ने बांग्लादेशियों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा. राज्य सरकार की वजह से ही सीमा के कई इलाकों में कंटीले तार नहीं बनाये जा सके हैं. इधर, तृणमूल के बनगांव संगठनात्मक जिले के उपाध्यक्ष प्रोसेनजीत घोष ने आरोप लगाया है कि बीएसएफ की लापरवाही के कारण ही सीमा पार से घुसपैठ हो रही है. बीएसएफ की नजरों से बचकर बांग्लादेशी कैसे घुसपैठ कर रहे हैं?

इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इन महिलाओं को काम के नाम पर बेच तो नहीं दिया जाता था या देह व्यवसाय जैसी दलदल में धकेल तो नहीं दिया जाता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola