न्यूटाउन में भाजपा कार्यालय तोड़ने को लेकर बवाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बुलडोजर लेकर कार्यालय तोड़ने पहुंचे थे हिडको के अधिकारी साथ में पुलिस भी थी मौजूद भाजपा समर्थकों के विरोध के कारण लौटना पड़ा कोलकाता : न्यूटाउन थानांतर्गत जात्रागाछी इलाके में भाजपा के एक पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से तोड़ने पहुंचे हिडको के अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम को भाजपा के विरोध का सामना करना […]
विज्ञापन
बुलडोजर लेकर कार्यालय तोड़ने पहुंचे थे हिडको के अधिकारी
साथ में पुलिस भी थी मौजूद
भाजपा समर्थकों के विरोध के कारण लौटना पड़ा
कोलकाता : न्यूटाउन थानांतर्गत जात्रागाछी इलाके में भाजपा के एक पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से तोड़ने पहुंचे हिडको के अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम को भाजपा के विरोध का सामना करना पड़ा. अवैध तरीके से हिडको की जमीन पर पार्टी ऑफिस बनाये जाने का हवाला देते हुए पुलिस के साथ बुलडोजर लेकर हिडको के कर्मचारी तोड़ने पहुंचे थे, लेकिन भाजपा समर्थकों के विरोध के कारण उन्हें लौटना पड़ा.
समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क अवरोध कर दिया. भाजपा नेता पीयूष कानोड़िया ने कहा कि बगैर किसी कोर्ट के निर्देश के ही तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर पुलिस को लेकर हिडको के अधिकारी भाजपा के पार्टी ऑफिस तोड़ने आये थे, लेकिन समर्थकों ने तोड़ने नहीं दिया. तृणमूल कांग्रेस के भी पार्टी ऑफिस बने हैं, लेकिन उसे नहीं तोड़ा जा रहा है और लंबे समय से बने भाजपा के पार्टी ऑफिस को तोड़ने की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










