पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म

धूपगुड़ी : पड़ोसी ने घर में अकेली पाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया. यह घटना धूपगुड़ी ब्लॉक अंतर्गत झाड़-आलता एक नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत गाड़ियालटारी गांव की है. जानकारी अनुसार, मंगलवार शाम में आरोपी ने घर में घुसकर बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया. उसने पीड़िता को किसी से यह बात नहीं बताने की धमकी […]
धूपगुड़ी : पड़ोसी ने घर में अकेली पाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया. यह घटना धूपगुड़ी ब्लॉक अंतर्गत झाड़-आलता एक नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत गाड़ियालटारी गांव की है. जानकारी अनुसार, मंगलवार शाम में आरोपी ने घर में घुसकर बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया. उसने पीड़िता को किसी से यह बात नहीं बताने की धमकी दी.
हालांकि पीड़िता ने गुरुवार को अपनी मां को पूरी बात बता दी. इसके बाद परिवारवालों ने धूपगुड़ी थाना में आरोपी चंचल राय के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने अपनी मां को बताया है कि आरोपी उसे समय-समय पर परेशान करता था. नहाते वक्त ताक-झांक करता था.
आरोप है कि उसने कई बार उसे गलत नीयत से स्पर्श भी किया. एक बार लड़की ने उसे झाड़ू से पीटा भी था. अनुमान है कि उसने बदले की भावना से प्रेरित होकर उससे दुष्कर्म किया. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये धूपगुड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




