ePaper

पश्चिम बंगालः भाजपा की ''विजय रैली'' में फेंका गया बम, टीएमसी समर्थकों पर आरोप

Updated at : 28 May 2019 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगालः भाजपा की ''विजय रैली'' में फेंका गया बम, टीएमसी समर्थकों पर आरोप

बीरभूमः पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही. पहले भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद अब पार्टी के विजयी जुलूस में बम से हमला करने का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है. उधर, भाजपा ने इसके लिए भी […]

विज्ञापन
बीरभूमः पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही. पहले भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद अब पार्टी के विजयी जुलूस में बम से हमला करने का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है. उधर, भाजपा ने इसके लिए भी टीएमसी समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवार को भाजपा समर्थकों की तरफ से बीरभूम में निकाली गई ‘विजय रैली’ के दौरान बम फेंका गया. भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर इसका आरोप लगाया है. बता दें कि इससे पहले भी भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्या के दौरान भी पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बताया था. हालांकि पुलिस का कहना था कि शुरुआती जांच में कोई राजनीतिक संबंध नहीं मिला है.

इधर मंगलवार को पंडावेश्वर से टीएमसी विधायक राजेंद्र तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्गापुर स्थित टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़ की. उऩ्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य में तांड्व मचा रखा है. चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा समर्थकों ने ऐसा करना बंद नहीं किया टीएमसी कार्यकर्ता पलटवार करेंगे. कहा कि भाजपा को भले ही बंगाल में जीत मिली हो मगर उन्होंने टीएमसी को तोड़ा नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola