पश्चिम बंगाल में मिला अवैध हथियारों का जखीरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2019 4:26 PM
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है. पुलिस ने हथियार बनाने के कारखाने का भी भंडाफोड़ किया है. दक्षिण 24 परगना जिला के जयनगर में पुलिस ने इस कारखाने का भंडाफोड़ किया है. बताया जाता है कि जयनगर थाना की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर वाटर गांव […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है. पुलिस ने हथियार बनाने के कारखाने का भी भंडाफोड़ किया है. दक्षिण 24 परगना जिला के जयनगर में पुलिस ने इस कारखाने का भंडाफोड़ किया है. बताया जाता है कि जयनगर थाना की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर वाटर गांव में छापेमारी की.
इसी दौरान हथियार कारखाने का भंडाफोड़ हुआ. यहां से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. उसका नाम अब्दुल कारी मंडल है. वह अपने घर में हथियार बनाने का काम करता था. उसके घर से पुलिस ने पाइप गन और देसी कट्टा बरामद किया है. आरोपी अब्दुल कारी मंडल से पूछताछ जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










