हावड़ा : चोर के संदेह में टोटो चालक की सामूहिक पिटाई, हालत गंभीर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हावड़ा : सांतरागाछी थाना क्षेत्र में सांतरागाछी स्टेशन के पास स्थित गवर्नमेंट कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों से चोरों का आतंक है. पिछले कुछ दिनों में यहां कई चोरी की घटनाएं हुई हैं. इसी बीच, गवर्नमेंट कॉलोनी में लोगाें ने चोर के संदेह में एक टोटो चालक को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह सामूहिक […]
विज्ञापन
हावड़ा : सांतरागाछी थाना क्षेत्र में सांतरागाछी स्टेशन के पास स्थित गवर्नमेंट कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों से चोरों का आतंक है. पिछले कुछ दिनों में यहां कई चोरी की घटनाएं हुई हैं. इसी बीच, गवर्नमेंट कॉलोनी में लोगाें ने चोर के संदेह में एक टोटो चालक को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह सामूहिक पिटाई की. सामूिहक पिटाई से टोटो चालक की हालत गंभीर बनी हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही सांतरागाछी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर टोटो चालक को वहां से छुड़ा कर हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. हालांकि अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










