जाली नोट के साथ चालक गिरफ्तार, 46 हजार रुपये के जाली नोट मैजिक की सीट के नीचे से बरामद हुए
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Nov 2018 1:30 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : बीएसएफ की खुफिया शाखा के अधिकारियों ने 46 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ एक मैजिक वैन चालक को गिरफ्तार किया. मंगलवार देर रात कालियाचक थाने के बालियाडांगा इलाके में एनएच 34 पर अभियान चलाकर यह गिरफ्तारी की गयी. तलाशी के दौरान गाड़ी की सीट के नीचे से जाली नोट बरामद किये […]
विज्ञापन
मालदा : बीएसएफ की खुफिया शाखा के अधिकारियों ने 46 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ एक मैजिक वैन चालक को गिरफ्तार किया. मंगलवार देर रात कालियाचक थाने के बालियाडांगा इलाके में एनएच 34 पर अभियान चलाकर यह गिरफ्तारी की गयी. तलाशी के दौरान गाड़ी की सीट के नीचे से जाली नोट बरामद किये गये. सभी जाली नोट दो-दो हजार रुपये के हैं. गिरफ्तार व्यक्ति को बुधवार की सुबह बीएसएफ ने कालियाचक थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी का नाम सद्दाम हुसैन (25) है. उसका घर कालियाचक के चरिअनंतपुर इलाके में है. वह गोपालगंज स्टैंड से मालदा रूट पर एक मैजिक वैन चलाता था. गाड़ी उसकी खुद की है. मंगलवार रात को गुप्त सूत्रों से बीएसएफ की खुफिया शाखा के अधिकारियों को खबर मिली कि मैजिक वैन से जाली नोट की तस्करी की जा रही है.
इसके बाद बीएसएफ अधिकारियों ने बालियाडांगा मोड़ के पास मैजिक वैन को रोककर उसकी तलाशी ली. उस समय गाड़ी में पांच यात्री ही बैठे हुये थे. यात्रियों से प्राथमिक पूछताछ कर छोड़ दिया गया. इसके बाद चालक की सीट के नीचे तलाशी ली गयी तो वहां से 46 हजार रुपये के जाली नोट मिले.
एएसपी दीपक सरकार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जाली नोट देने के लिये मालदा जा रहा था. वह जाली नोट किसे देने वाला था, जांच के हित में अभी यह बताना संभव नहीं है. कालियाचक थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










