ढाबे के पास खड़े ट्रक के पीछे युवक का फंदे से झूलता शव बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ विरुडीहा के पास दो नंबर हाइवे के किनारे स्थित ढाबे में खड़े एक ट्रक के पीछे शुक्रवार सुबह युवक का फांसी से झूलता शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना तत्काल कांकसा थाना पुलिस को दी गई. मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस […]
विज्ञापन
पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ विरुडीहा के पास दो नंबर हाइवे के किनारे स्थित ढाबे में खड़े एक ट्रक के पीछे शुक्रवार सुबह युवक का फांसी से झूलता शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना तत्काल कांकसा थाना पुलिस को दी गई. मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के पीछे रहस्यमयी रूप से टंगे युवक के शव का मुआयना करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिये दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया है.
स्थानीय होटल कर्मियों ने बताया कि ट्रक रात से ही यहां पर खड़ा था. सुबह ट्रक के पीछे युवक का फांसी से झूलता शव देखा गया. जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक के पॉकेट से मिले परिचय पत्र के अनुसार उसका नाम संतोष गुरुंग है. वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था. घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से युवक का शव टंगा हुआ था, मालूम पड़ता है कि उसकी हत्या करने के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी है. घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि मामला हत्या का या फिर आत्महत्या का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










