टाटा-हावड़ा के बीच नयी सुपरफास्ट ट्रेन जल्द

Updated at : 04 Jun 2014 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा-हावड़ा के बीच नयी सुपरफास्ट ट्रेन जल्द

जमशेदपुर/ कोलकाता: टाटानगर से कोलकाता (हावड़ा) जाने वाली ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस रूट में एक नयी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. जल्द ही इस सुपरफास्ट ट्रेन का ट्रॉयल किया जायेगा. इस संबंध में दपू रेलवे मुख्यालय गार्डेनरीच में एक फिजिब्लिटी रिपोर्ट भेजी गयी है. सूत्रों के मुताबिक हावड़ा-दीघा दुरंतो […]

विज्ञापन

जमशेदपुर/ कोलकाता: टाटानगर से कोलकाता (हावड़ा) जाने वाली ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस रूट में एक नयी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. जल्द ही इस सुपरफास्ट ट्रेन का ट्रॉयल किया जायेगा. इस संबंध में दपू रेलवे मुख्यालय गार्डेनरीच में एक फिजिब्लिटी रिपोर्ट भेजी गयी है. सूत्रों के मुताबिक हावड़ा-दीघा दुरंतो एक्सप्रेस का रैक का उपयोग करने के लिए तैयारी शुरू की गयी है. शुरू में यह ट्रेन साप्ताहिक चलेगी. बाद में बेहतर रिस्पांस मिलने पर प्रतिदिन करने पर विचार किया जायेगा.

हावड़ा के लिए वीवीआइपी की पहली पसंद स्टील
टाटानगर से हावड़ा जाने के लिए कॉरपोरेट कंपनी, सिंहभूम चैंबर, जमशेदपुर चैंबर, उद्यमी, उद्योगपति, कारोबारी, कर्मचारी स्टील एक्सप्रेस का इस्तेमाल करते हैं. इसका कारण यह है कि यह सुबह साढ़े छह बजे टाटा से खुलती है और सुबह साढ़े दस बजे हावड़ा पहुंचती है. इस ट्रेन में काफी भीड़ के कारण रेलवे ने एक अन्य ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

वेटिंग लिस्ट के कारण होती है परेशानी
टाटानगर से हावड़ा जाने के लिए वेटिंग टिकट मिलने से यात्री परेशान हो रहे हैं. नयी ट्रेन सुबह सात बजे टाटानगर से खुलेगी और सुबह 10:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वहीं कोलकाता से शाम सात बजे खुलेगी और रात 10:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola