तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमला, तीन लोग घायल
Updated at : 02 Aug 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : मंगलवार रात बामनगोला और मानिकचक थाना इलाके में तृणमूल कांग्रेस की एक महिला नेता के साथ दुर्व्यवहार और दो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ लगा है. दोनों घटनाओं में घायल हुये तीनों लोगों का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. दोनों ही मामलों में संबंधित थानों […]
विज्ञापन
मालदा : मंगलवार रात बामनगोला और मानिकचक थाना इलाके में तृणमूल कांग्रेस की एक महिला नेता के साथ दुर्व्यवहार और दो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ लगा है. दोनों घटनाओं में घायल हुये तीनों लोगों का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. दोनों ही मामलों में संबंधित थानों में मामला दर्ज हुआ है. पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है.
पुलिस के पास दर्ज करायी गयी शिकायत में तृणमूल की ब्लॉक स्तरीय महिला नेता ने कहा है कि बामनगोला थाने के चांदपुर ग्राम पंचायत के नंदनीदह गांव में पार्टी का कामकाज निपटाने के बाद मंगलवार की रात वह घर लौट रही थी. तभी स्थानीय ग्राम पंचायत के भाजपा के सदस्य सुभाष भक्त समेत पांच लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया.
इनलोगों ने महिला नेता का मान सम्मान नष्ट करने की कोशिश की. जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गयी. जिला भाजपा नेतृत्व ने इस घटना से इंकार करते हुये कहा कि उनकी पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है.
दूसरी घटना मानिकचक थाने के गोपालपुर ग्राम पंचायत को दखल करने को लेकर हुई.
यहां दो तृणमूल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने और उनके घरों में तोड़फोड़ करने का आरोप स्थानीय कांग्रेसियों पर लगा है. घायल तृणमूल कार्यकर्ता इब्राहिम अली )(20) और अख्तारूल हक (30) का इलाज मालदा मेडिकल अस्पताल में चल रहा है. उनका आरोप है कि गोपालपुर ग्राम पंचायत में कुल 10 सीटें हैं.
तृणमूल और कांग्रेस को पांच-पांच सीटें मिली हैं. बोर्ड गठन को लेकर मंगलवार रात को तृणमूल के स्थानीय कार्यालय में एक बैठक चल रही थी. जहां कांग्रेस से जुड़े जियाउल शेख, मनीरूल शेख और गयासुद्दीन ने दल-बल के साथ पहुंचकर तृणमूल के लोगों को धमकी दी. इसका विरोध करने पर उक्त दोनों तृणमूल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गयी. इस मामले में 20 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




