ePaper

नशे मेें आदिवासी वृद्धा से सामूहिक दुष्कर्म

Updated at : 13 Jul 2018 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
नशे मेें आदिवासी वृद्धा से सामूहिक दुष्कर्म

हल्दिया : शराब के नशे में 70 वर्षीया आदिवासी वृद्धा से सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप तीन युवकों पर लगा है. घटना पूर्व मेदिनीपुर के एगरा के छत्री इलाके मेें घटी. गत सात जुलाई को घर के पास मैदान से वृद्धा साग के पत्ते तोड़ रही थी. आरोप के अनुसार उस दौरान शराब […]

विज्ञापन
हल्दिया : शराब के नशे में 70 वर्षीया आदिवासी वृद्धा से सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप तीन युवकों पर लगा है. घटना पूर्व मेदिनीपुर के एगरा के छत्री इलाके मेें घटी. गत सात जुलाई को घर के पास मैदान से वृद्धा साग के पत्ते तोड़ रही थी. आरोप के अनुसार उस दौरान शराब के नशे मेें धुत तीन युवकों ने उससे दुष्कर्म किया व मारपीट की.
आरोपियों के नाम खोकन सिंह, बलाई सिंह, और अनंत सिंह बताये गये हैं. शाम को स्थानीय लोगों ने वृद्धा को अचेत व घायल अवस्था में देखा. उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वृद्धा को दो दिन बाद यानी नौ जुलाई को होश आया. तब उसने लोगों को पूरी घटना के बारे में बताया. बेहतर इलाज के लिए वृद्धा को मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल स्थानांतरित किया गया है. साथ ही एगरा थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है.
इधर, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में शराबबंदी की मांग पर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन (कांथी शाखा) ने एगरा थाने मेें ज्ञापन सौंपा. संगठन की ओर से कहा गया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने वे बड़े आंदोलन की ओर रूख करेंगे. एगरा थाने की ओर से बताया गया कि मामले की जांच जारी है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं. पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तार कर लिये जाने का आश्वासन दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola