आठ लाख की धोखाधड़ी के आरोप में एक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रायगंज : उत्तर दिनाजपुर की रायगंज थाना पुलिस के सहयोग से असम पुलिस ने आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी विष्णु के पास से पुलिस ने आठ लाख रुपये भी बरामद कर लिये. रायगंज थाना पुलिस ने आरोपी को असम पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस […]
विज्ञापन
रायगंज : उत्तर दिनाजपुर की रायगंज थाना पुलिस के सहयोग से असम पुलिस ने आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी विष्णु के पास से पुलिस ने आठ लाख रुपये भी बरामद कर लिये. रायगंज थाना पुलिस ने आरोपी को असम पुलिस को सौंप दिया है.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपी विष्णु असम में अंबुजा सीमेंट के एक डीलर के पास पांच सालों से काम कर रहा था. कुछ दिन पहले वह डीलर का पांच लाख रुपये लेकर चंपत हो गया. छानबीन में असम पुलिस को पता चला कि आरोपी उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा है. असम पुलिस ने रायगंज थाना पुलिस के साथ संपर्क किया. रायगंज पुलिस ने शहर के 7 नंबर वार्ड के शक्तिनगर इलाके में आरोपी के होने की जानकारी हासिल की.
इसके बाद पुलिस ने स्थानीय पार्षद बरुण बनर्जी के साथ संपर्क कर आरोपी के रिश्तेदार के घर पर छापा मारा. लेकिन वहां जाने पर पता चला कि आरोपी मालदा में दूसरे रिश्तेदार के घर पर है. फिर रायगंज व असम पुलिस ने मालदा में रिश्तेदार के घर से आरोपी को गिरफ्तार किया. उसके पास से आठ लाख रुपये भी बरामद कर लिये गये. रुपए सहित आरोपी विष्णु को असम पुलिस के हाथों सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










