जलपाईगुड़ी: आठ किशोर को पुलिस ने पकड़ा, मानव तस्करी की आशंका

Updated at : 28 Jun 2018 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: आठ किशोर को पुलिस ने पकड़ा, मानव तस्करी की आशंका

जलपाईगुड़ी : उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर से आठ किशोर को चोरी-छिपे कोलकाता भेजा जा रहा था. रामगंज इलाके के निवासी ने उन किशोरों को अच्छी नौकरी व मोटी कमाई का लालच दिया था. लालच देकर ही तस्करी करने की तैयारी चल रही थी. मंगलवार शाम इसकी गुप्त सूचना पर इस्लामपुर बस स्टैंड से पुलिस […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर से आठ किशोर को चोरी-छिपे कोलकाता भेजा जा रहा था. रामगंज इलाके के निवासी ने उन किशोरों को अच्छी नौकरी व मोटी कमाई का लालच दिया था. लालच देकर ही तस्करी करने की तैयारी चल रही थी. मंगलवार शाम इसकी गुप्त सूचना पर इस्लामपुर बस स्टैंड से पुलिस ने इनको पकड़ लिया.
इसके बाद देर रात इन्हें जलपाईगुड़ी शिशु सुरक्षा कमेटी (सीडब्लूसी) में ले जाया गया. लेकिन कार्यालय बंद रहने के कारण पुलिस उन्हें पांडापाड़ा स्थित कमेटी के सदस्य एवं सीडब्लूसी के जिला प्रभारी सुबोध भट्टाचार्य के घर लेकर गये. कुछ बच्चों के अभिभावक भी उनके साथ थे. सभी के साथ सीडब्लूसी अधिकारी ने बातचीत की.
श्री भट्टाचार्य ने बताया कि बच्चों के अभिभावकों से पूछताछ में पता चला है कि परिवारवालों की सहमति से ही बच्चों को बाहर भेजा जा रहा था. इनके कागजात को देखने के बाद इन्हें फिर से कालियागंज के एक होम में भेजने का निर्देश दिया गया है. इस्लामपुर थाना पुलिस ने बताया कि ये सभी बच्चे इस्लामपुर थाना अंतर्गत रामगंज के निवासी है. सभी दिहाड़ी मजदूर व बटाईदार किसान परिवार के सदस्य है. गुप्त सूत्रों से खबर पाकर इस्लामपुर बस स्टैंड से इन्हे पकड़ा गया है.
कई अभिभावकों को भी साथ लाया गया है. एक अभिभावक ने बताया कि वह काफी गरीब है. बेटा बाहर काम करके पैसे भेजेगा इस उम्मीद पर एक परिचित के साथ भेजने को सहमत हुए थे. लेकिन उनकी तस्करी हो रही है. इसे सुनने के बाद अपनी गलती को स्वीकार कर बच्चों को वे अपने घर ले जाना चाहते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola