गहने बनाने के नाम पर ठोस सोना लेकर हो गये फरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 May 2018 2:29 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : गहने बनाने के नाम पर ठोस सोना लेकर दो कर्मचारी फरार हो गये. घटना मोचीपाड़ा थाना अंतर्गत बीबी गांगुली स्ट्रीट की है. फरार कर्मचारियों के नाम आनंद पारुई (22) और सुजन विश्वास (25) हैं. फरार आरोपी नदिया जिले के रहनेवाले हैं. दोनों के खिलाफ स्वर्ण व्यापारी नंदन बसु (37) ने 15.180 और 26.330 […]
विज्ञापन
कोलकाता : गहने बनाने के नाम पर ठोस सोना लेकर दो कर्मचारी फरार हो गये. घटना मोचीपाड़ा थाना अंतर्गत बीबी गांगुली स्ट्रीट की है. फरार कर्मचारियों के नाम आनंद पारुई (22) और सुजन विश्वास (25) हैं. फरार आरोपी नदिया जिले के रहनेवाले हैं. दोनों के खिलाफ स्वर्ण व्यापारी नंदन बसु (37) ने 15.180 और 26.330 ग्राम सोना लेकर भागने की शिकायत दर्ज करायी है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायत में उन्हें बताया गया कि दोनों कर्मचारी को ज्वेलरी बनाने के लिए ठोस सोना दिया गया था, लेकिन सोना लेकर वहां से जाने के बाद गहने लेकर वे वापस नहीं लौटे. काफी बार उनसे संपर्क करने की कोशिश करने के बावजूद उनसे संपर्क नहीं हो पाया. इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत मोचीपाड़ा थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दोनों फरार कर्मचारियों के चेहरे की शिनाख्त के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










