दुष्कर्म मामले में ढोंगी तांत्रिक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 May 2018 2:21 AM (IST)
विज्ञापन

हावड़ा : परिवारिक अशांति ठीक करना व नि:संतान महिला को संतान दिलाने का दावा करनेवाले एक ढोंगी तांत्रिक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि इसके पहले भी तांत्रिक कई महिलाओं से साथ दुष्कर्म कर चुका है, लेकिन सबूत के अभाव में उसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी थी. सोमवार […]
विज्ञापन
हावड़ा : परिवारिक अशांति ठीक करना व नि:संतान महिला को संतान दिलाने का दावा करनेवाले एक ढोंगी तांत्रिक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि इसके पहले भी तांत्रिक कई महिलाओं से साथ दुष्कर्म कर चुका है, लेकिन सबूत के अभाव में उसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी थी. सोमवार को पुलिस ने ढोंगी को गिरफ्तार कर लिया.
घटना जेबीपुर थाना अंतर्गत मुंशीरहाट इलाके के भूपतिपुर गांव की है. आरोपी का नाम रहमत अली शेख है. पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय एक महिला परिवारिक अशांति से मुक्ति पाने के लिए तांत्रिक के पास गयी थी. तांत्रिक ने उसे रविवार सुबह अकेले आने के लिए कहा था. उसके कहे अनुसार महिला तांत्रिक के घर पहुंची.
पीड़िता के अनुसार, पहले उसे कुछ पेयजल देकर मदहोश कर दिया आैर फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. होश में आने के बाद पीड़िता घर पहुंची आैर पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी. पति ने सोमवार थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










