गर्भवती को जिंदा जलाकर मार डाला, पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर आग के हवाले किया

पानागढ : वीरभूम जिले के मयूरेश्वर थाना अंतर्गत प्रजापाड़ा गांव में एक सात माह की गर्भवती महिला को ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर मार डाला. घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार बताये जा रहे हैं. मामले को लेकर अभियोग के बाद पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही है. मृतक का नाम बबीता […]
पानागढ : वीरभूम जिले के मयूरेश्वर थाना अंतर्गत प्रजापाड़ा गांव में एक सात माह की गर्भवती महिला को ससुराल वालों ने जिंदा जलाकर मार डाला. घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार बताये जा रहे हैं.
मामले को लेकर अभियोग के बाद पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही है. मृतक का नाम बबीता बीवी( 24) बताया गया है. उसे सात माह का गर्भ था. ससुराल वालों के खिलाफ थाने में अभियोग के बाद फरार अभियुक्तो की तलाश चल रही है.
घटना के संबंध में मृतक के परिजन शेख सदिरूल ने बताया कि विवाह के बाद से ही बबीता पर लगातार अत्याचार चल रहा था. बबीता के पति का अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था. बबीता ने जब इसका प्रतिवाद किया तो बबीता के पति तथा उसके ससुराल के लोगों ने उसे जिंदा जला दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी घर से फरार हो गये. सिउड़ी सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद अंततः आज उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर इलाके में उत्तेजना है. स्थानीय निवासियों ने मृतका के ससुराल के घर में तोड़फोड़ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










