शिक्षक प्रभारी को शिक्षिका के भाई ने बेल्ट से पीटा

Updated at :11 May 2018 2:02 AM
विज्ञापन
शिक्षक प्रभारी को शिक्षिका के भाई ने बेल्ट से पीटा

जलपाईगुड़ी : विद्यालय चलने के दौरान ही एक शिक्षक को बेल्ट से पीटे जाने का आरोप उसी विद्यालय की ही एक शिक्षिका के भाई पर लगा है. घटना गुरुवार दोपहर को जलपाईगुड़ी शहर से लगे नायापाड़ा जूनियर हाइस्कूल में घटी. जानकारी के मुताबिक विद्यालय के अंदरूनी मामले को लेकर शिक्षक प्रभारी दीपांजन दाम के साथ […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : विद्यालय चलने के दौरान ही एक शिक्षक को बेल्ट से पीटे जाने का आरोप उसी विद्यालय की ही एक शिक्षिका के भाई पर लगा है. घटना गुरुवार दोपहर को जलपाईगुड़ी शहर से लगे नायापाड़ा जूनियर हाइस्कूल में घटी. जानकारी के मुताबिक विद्यालय के अंदरूनी मामले को लेकर शिक्षक प्रभारी दीपांजन दाम के साथ स्कूल की एक गेस्ट शिक्षिका चित्रा दास का झमेला चल रहा था. इसी को लेकर गुरुवार को शिक्षिका के भाई समीर रंजन दास ने स्कूल पहुंचकर दीपांजन दाम के साथ मारपीट की.
जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी समीर रंजन दास को हिरासत में लिया है.जलपाईगुड़ी शहर से लगे झा बाड़ी मोड़ इलाका स्थित नयापाड़ा जूनियर हाइस्कूल में मात्र चार विद्यार्थी हैं. दिलचस्प बात है कि इन्हें पढ़ाने के लिए भी चार शिक्षक-शिक्षिका हैं. इन्हीं में चित्रा दास भी हैं, जो एक हाइस्कूल से सेवानिवृत्त होने के बाद नयापाड़ा स्कूल में गेस्ट टीचर के रूप में काम कर रही हैं. स्थानीय सूत्रों ने बताया कि चित्रा दास की शिक्षक प्रभारी दीपांजन दाम के साथ आये दिन कहासुनी होती रहती थी. स्थानीय निवासी रवि दास ने बताया कि गुरुवार को भी दोनों का हल्ला-गुल्ला सुनायी दिया, लेकिन राज का झगड़ा समझ हमने महत्व नहीं दिया. हमारा ध्यान तब गया जब एक व्यक्ति अचानक दीपांजन दाम को बेल्ट से मारते-मारते बाहर लाया. दीपांजन बाबू खुद को बचाने के लिए एक दुकान में घुस गये. लेकिन उस व्यक्ति ने मारना बंद नहीं किया. इसके बाद उन्होंने हमारे घर में आश्रय लिया. इस पर हमलावर ने हमारे घर पर पत्थर भी फेंके. हमलोगों ने ही पुलिस को घटना की खबर दी.
इस बारे में शिक्षिका चित्रा दास ने कहा : दीपांजन दाम मेरे साथ हर समय खराब व्यवहार करते हैं. बीच-बीच में मुझे स्कूल से बाहर कर देने की धमकी देते हैं. मुझे ठीक से क्लास भी नहीं लेने देते. मैंने इस बारे में पहले विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में सूचना दी थी. गुरुवार को स्कूल आने पर दीपांजन बाबू ने मेरे साथ खराब व्यवहार किया. मुझे धक्का दिया. इस बारे में मैंने घर में भाई को बताया. इसके बाद वह स्कूल आया. इस पर दीपांजन बाबू मेरे भाई की फोटो खींचने लगने लगे. मेरे भाई ने केवल फोटो खींचने से रोकने की कोशिश की, मारपीट नहीं की. हालांकि भाई का स्कूल आना उचित नहीं था. चित्रा दास ने कहा कि उन्होंने खुद को धक्का दिये जाने की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज करायी है.
इस संबंध में दीपांजन दाम ने कहा शिक्षिका चित्रा दास स्कूल संचालन में मनमानी करती हैं. टीचर इनचार्ज के रूप में अगर मैं कुछ कहता हूं तो वह भड़क उठती हैं. हमलोग रवींद्र जयंती मना रहे थे. तभी एक व्यक्ति ने आकर मुझे धमकाना शुरू कर दिया. प्रतिवाद करने पर उसने कमर से बेल्ट निकालकर मुझे मारना शुरू कर दिया. किसी तरह एक घर में छिपकर मैंने खुद को बचाया. बाद में पता चला कि हमलावर शिक्षिका चित्रा दास का भाई है. मैंने मारपीट की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola