ePaper

बर्धमान में अदालत की तिजोरी से 1.20 करोड़ रुपये की लूट

Updated at : 29 Sep 2017 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
बर्धमान में अदालत की तिजोरी से 1.20 करोड़ रुपये की लूट

बर्धमान (पश्चिम बंगाल) : बर्धमान अदालत परिसर की वित्तीय इमारत में डाक विभाग की एक तिजोरी को तोड़ कर बदमाशों ने 1.20 करोड़ रुपये लूट लिये. पुलिस ने बताया कि इस घटना के बारे मेंशुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उस समय पता चला, जब बर्धमान मुख्य डाकघर के खंजाची नकदी की जांच करने आये. […]

विज्ञापन

बर्धमान (पश्चिम बंगाल) : बर्धमान अदालत परिसर की वित्तीय इमारत में डाक विभाग की एक तिजोरी को तोड़ कर बदमाशों ने 1.20 करोड़ रुपये लूट लिये.

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बारे मेंशुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उस समय पता चला, जब बर्धमान मुख्य डाकघर के खंजाची नकदी की जांच करने आये. नगदी पेंशन वितरण के लिए गुरुवार को जमा की गयी थी.

जिला कलेक्टर अनुराग श्रीवास्तव ने बताया इस परिसर में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी तिजोरियां हैं. वित्त विभाग का इससे कोई लेना-देना नहीं है. हमें अभी डाक विभाग से औपचारिक शिकायत नहीं मिली है.

घटना के बाद पेंशनरों को शुक्रवार को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा, क्योंकि डाकघरों में नकदी का अभाव था. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola