आठ अपहर्ताओं को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

व्यवसायियों के अपहरण मामले में मिली सफलता जलपाईगुड़ी : नेपाल के दो होटल व्यवसायियों का अपहरण कर 30 लाख रुपये फिरौती की मांग करनेवाले आठ अपहरणकर्ताओं को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है. फालाकाटा थाना पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को कूचबिहार के दिनहाटा के बड़ो आटियाबाड़ी से गिरफ्तार किया है. नेपाल के व्यवसायियों को भी […]

विज्ञापन

व्यवसायियों के अपहरण मामले में मिली सफलता

जलपाईगुड़ी : नेपाल के दो होटल व्यवसायियों का अपहरण कर 30 लाख रुपये फिरौती की मांग करनेवाले आठ अपहरणकर्ताओं को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है. फालाकाटा थाना पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को कूचबिहार के दिनहाटा के बड़ो आटियाबाड़ी से गिरफ्तार किया है. नेपाल के व्यवसायियों को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. तीन अप्रैल को नेपाल के काकरभिटा से दो नेपाली व्यवसायियों को मुख्य आरोपी सुमन राय लालच देकर सिलीगुड़ी होकर फालाकाटा ले आया था.

सुमन राय सिलीगुड़ी के एक नंबर डाबग्राम का रहनेवाला है. इसके बाद फालाकाटा से दोनों को मारुति में बैठा कर दिनहाटा के बड़ो आटियाबाड़ी गांव ले जाया गया. इस काम में अर्चना सूत्रधर व अलीपुरद्वार के अरिंदम दे ने मदद की. वहां से उन्हें मुस्ताफीर रहमान उर्फ डॉक्टर के घर ले जाया गया. वहां एक घर में दोनों को बंद कर उनके परिवार से 30 लाख फिरौती मांगी गयी. होटल व्यवसायियों के परिवारों ने पुलिस से मदद की गुहार लगायी. पुलिस ने मोबाइल के जरिये फिरौती देने के लिए अपहरणकर्ताओं को फालाकाटा बुलाया.

पहले अर्चना सूत्रधर व अरिंदम दे पुलिस के चंगुल में फंस गये. इन दोनों से पूछताछ में अन्यलोगों के बारे में सुराग मिला. शनिवार देर रात दिनहाटा के बड़ो आटियाबाड़ी में अभियान चला कर पुलिस ने नेपाल के दोनों नागरिकों को मुक्त करा लिया. पुलिस के जाल में छह अपहरणकर्ता भी फंस गये. रविवार को आरोपियों को अलीपुरद्वार महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायाधीश ने उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola