सोनिया पर वोटों के ध्रुवीकरण की पहल का भाजपा का आरोप

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के साथ बैठक मुस्लिम मतों के ध्रुवीकरण की कोशिश है और दावा किया कि रामजन्म भूमि बाबरी मामले में एक न्यूज पोर्टल पर जारी स्टिंग आरपेशन से लोकसभा चुनाव में पार्टी की […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के साथ बैठक मुस्लिम मतों के ध्रुवीकरण की कोशिश है और दावा किया कि रामजन्म भूमि बाबरी मामले में एक न्यूज पोर्टल पर जारी स्टिंग आरपेशन से लोकसभा चुनाव में पार्टी की संभावना पर कोई प्रभाव नहीं पडेगा.भाजपा प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने यहां कहा, ‘‘ सोनिया गांधी 15 प्रतिशत मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण का प्रयास कर रही हैं लेकिन वह भूल जाती हैं कि 75 प्रतिशत गैर मुस्लिमों का भी ध्रुवीकरण हो सकता है क्योंकि प्रत्येक क्रिया के बराबर प्रतिक्रिया होती है.’’

यह पूछे जाने पर कि क्या बुखारी की अपील से भाजपा की संभावनाओं पर प्रभाव पडेगा, सिंह ने कहा ‘‘ मैं ऐसा नहीं मानता. विगत में भी बुखारी कई दलों के साथ जुडे हैं. यह दुखद है कि सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी खुले तौर पर धार्मिक समर्थन मांग रही है. इससे स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के पास अपनी उपलब्धियों का अकाल पड गया है.’’ सिंह ने आरोप लगाया कि न्यूज पोर्टल का स्टिंग आपरेशन कांग्रेस के ‘डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट’ की कारगुजारी है. उन्होंने कहा कि यह भी मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश है. उन्होंने कहा कि इसका समय संदिग्ध है, इसकी बातें संदिग्ध है. ‘‘कांग्रेस का ‘डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट’ मुस्लिम मतों के ध्रवीकरण का प्रयास कर रहा है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola