खूबसूरत मतदान केंद्रों के कारण मतदान बनेगा सुखद अनुभव

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : रवींद्रनाथ टैगोर और स्वामी विवेकानंद जैसी प्रेरणादायक शख्सियतों के चित्रों से सुसज्जित कलात्मक मतदान केंद्रों पर मतदान करना पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के लिए एक अलग एवं सुखद अनुभव होगा. चुनाव आयोग की ओर से स्कूल प्रशासन और राज्य शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि स्कूलों में बनाये गये सभी मतदान […]

विज्ञापन

कोलकाता : रवींद्रनाथ टैगोर और स्वामी विवेकानंद जैसी प्रेरणादायक शख्सियतों के चित्रों से सुसज्जित कलात्मक मतदान केंद्रों पर मतदान करना पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के लिए एक अलग एवं सुखद अनुभव होगा.

चुनाव आयोग की ओर से स्कूल प्रशासन और राज्य शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि स्कूलों में बनाये गये सभी मतदान केंद्रों को चित्रों और प्रसिद्ध हस्तियों के विचारों से सजाया जाये.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के ओएसडी अमित राय चौधरी ने बताया कि मतदान केंद्रों में रवींद्रनाथ टैगोर के चित्र तथा स्वामी विवेकानंद, रिषि अरविंद और काजी नजरल इस्लाम जैसी शख्सियतों के विचार लगाये जायेंगे.

उन्होंने कहा कि इसका मकसद मतदान को सुखद अनुभव बनाना ही नहीं, अपितु चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की महत्ता के बारे में जागरकता पैदा करना भी है.

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान केंद्रों को सुंदर बनाने का काम पहली बार इस वर्ष की शुरआत में दिल्ली विधानसभा चुनाव में किया गया था और मतदाताओं ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देकर इसे सराहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola