सोनागाछी से एक करोड़ की रकम जब्त
कोलकाता: आयकर विभाग की जांच इकाई के अधिकारियों ने रेड लाइट इलाके सोनागाछी में अभियान चला कर गुरुवार को एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम जब्त की. आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार की सुबह सोनागाछी इलाके के कुछ मकानों में सुबह तलाशी शुरू की. तलाशी कुछ […]
कोलकाता: आयकर विभाग की जांच इकाई के अधिकारियों ने रेड लाइट इलाके सोनागाछी में अभियान चला कर गुरुवार को एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम जब्त की.
आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार की सुबह सोनागाछी इलाके के कुछ मकानों में सुबह तलाशी शुरू की. तलाशी कुछ मकानों में की गयी, जहां यौनकर्मी रहती हैं.
वरिष्ठ आयकर अधिकारी के अनुसार रेड लाइट इलाके में पहली बार इस तरह का तलाशी अभियान चलाया गया. आयकर अधिकारियों ने तलाशी के दौरान बैंक खातों तथा लॉकरों को भी जब्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










