दुष्कर्म पीड़िता ने किया आत्मदाह

Updated:
विज्ञापन

मालदा: गांव की सालिसी सभा (पंचायत) में इंसाफ नहीं मिलने पर बुधवार रात एक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह कर लिया. घटना मालदा शहर से 48 किलोमीटर दूर माणिकचक थाने के उत्तर चंडीपुर ग्राम पंचायत के भुतनी द्वीप के वसंतटोला गांव की है. दुष्कर्म के आरोपी युवक को पंचायत द्वारा सिर्फ माफी मांगने के लिए कहे […]

विज्ञापन

मालदा: गांव की सालिसी सभा (पंचायत) में इंसाफ नहीं मिलने पर बुधवार रात एक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह कर लिया. घटना मालदा शहर से 48 किलोमीटर दूर माणिकचक थाने के उत्तर चंडीपुर ग्राम पंचायत के भुतनी द्वीप के वसंतटोला गांव की है. दुष्कर्म के आरोपी युवक को पंचायत द्वारा सिर्फ माफी मांगने के लिए कहे जाने पर हताश होकर पीड़िता ने शरीर में आग लगा ली.

गंभीर हालत में रात को ही उसे माणिकचक ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. वहां से उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गयी. दुष्कर्म पीड़िता ने मौत से पहले माणिकचक ग्रामीण अस्पताल में पुलिस के सामने दुष्कर्म के आरोपी नवीन मंडल व सालिसी सभा के चार लोगों के खिलाफ बयान दर्ज कराया.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को महिला का पति गेहूं काटने अपने ससुराल गया था. महिला को घर में अकेली पाकर पड़ोसी युवक नवीन मंडल ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद महिला ने मोबाइल पर अपने पति को इसकी जानकारी दी. बाद में पति के साथ पुलिस के पास शिकायत के लिए जाते वक्त गांव के कुछ उचक्कों ने उन्हें रोक दिया. उन्होंने कहा कि इसका विचार सालिसी सभा में किया जायेगा. बुधवार को गांव में सालिसी सभा की गयी. सूत्रों ने बताया कि महिला के पति ने आरोपी को सजा देने की मांग की थी लेकिन पंचायत ने महज यह निर्देश दिया कि वह (आरोपी) पीड़िता से माफी मांग ले. सभा में महिला को न्याय नहीं मिलने पर उसने रात लगभग साढ़े नौ बजे शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली. पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपी समेत सालिसी सभा में मौजूद अन्य आरोपियों को चिह्नित किया गया है.

मरने से पहले पीड़िता ने पुलिस को सबकुछ बता दिया था. पांच लोगों के खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज करायी थी. सभी आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश जारी है. महिला की मौत की खबर मिलते ही राज्य की समाज कल्याण मंत्री सावित्री मित्र मृतक के परिजनों से मिलने मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचीं. मृतका के पति से सारी बातें सुन कर वह गुस्से से फट पड़ीं. उन्होंने पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. उत्तर चंडीपुर ग्राम पंचायत के बसंतटोला गांव के पंचायत सदस्य कांग्रेस समर्थित विजय मंडल ने घटना की तीव्र निंदा की. उन्होंने अपराधियों की कठोर सजा देने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola