राहुल का ममता सरकार पर हमला
नागरकाता (पश्चिम बंगाल) : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विकास के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर आज हमला बोलते हुए कहा कि राज्य को केंद्र से करोडों रुपये की धनराशि भेजी गई लेकिन वह कभी भी जनता तक नहीं पहुंची. गांधी ने जलपाईगुडी जिले में पार्टी की बैठक में कहा, हमने पश्चिम […]
नागरकाता (पश्चिम बंगाल) : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विकास के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर आज हमला बोलते हुए कहा कि राज्य को केंद्र से करोडों रुपये की धनराशि भेजी गई लेकिन वह कभी भी जनता तक नहीं पहुंची.
गांधी ने जलपाईगुडी जिले में पार्टी की बैठक में कहा, हमने पश्चिम बंगाल सरकार को करोडों रुपये की धनराशि भेजी. पैसा मंत्रियों और विधायकों का नहीं था. यह आपका पैसा था लेकिन वह कभी आपके हाथों में नहीं पहुंचा. उनकी यह टिप्पणी बनर्जी द्वारा बार बार यह आरोप लगाये जाने की पृष्ठभूमि में आयी है कि केंद्र ऋण पर ब्याज के रुप में राज्य सरकार की धनराशि का एक बड़ा हिस्सा ले रहा है.
कल राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने आरोप लगाया था कि केंद्र ने 2011 के बाद से पश्चिम बंगाल को 86 हजार करोड़ रुपये से अधिक से वंचित किया है.
गांधी ने कहा कि बंगाल की जनता ने विश्व में सभी जगह असफल हो चुकी एक कम्युनिस्ट सरकार को हटाया और ऐसी सरकार को चुना जो लोगों के लिए लडे एवं गरीबों के लिए काम करे. उन्होंने कहा, लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार वही चीजें कर रही है जिनके खिलाफ उसने लड़ाई लडी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










