West Bengal : अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर ममता बनर्जी ने जतायी खुशी
West Bengal Breaking news live Updates
West Bengal Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर सीएम ने जतायी खुशी
कोलकाता. मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को अपने समकक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत दिये जाने पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि इसका मौजूदा लोकसभा चुनावों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गयी है. यह मौजूदा चुनावों के संदर्भ में बहुत मददगार होगा.’ सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को मौजूदा लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ भी आवाज उठायी थी और इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया था.
तालाब की सफाई के दौरान मिला नर कंकाल
खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर के पिंगला थाना अंतर्गत गोवर्धनपुर ग्राम पंचायत के राखालपुर इलाके में एक तालाब की सफाई के दौरान नर कंकाल बरामद हुआ. मालूम हो कि राखालपुर इलाके में मौजूद तालाब की सफाई की जा रही थी. इसी दौरान नर कंकाल बरामद हुआ. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके में पहुंची और नर कंकाल को बरामद कर थाने ले गयी. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पुलिस का कोई रोल नहीं
पश्चिम बंगाल के बीरभूम लोकसभा सीट से खड़े भाजपा प्रार्थी देवतानु भट्टाचार्य के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कोई धांधली नहीं चलेगी. यदि कोई धांधली करता है तो उसकी खैर नहीं. जिसका जो वोट होगा वही अपना वोट देगा. यदि कोई शासक दल का नेता मतदान केंद्र में कोई दादागिरी करता है तो उसे केंद्रीय वाहिनी देख लेंगे. क्योंकि ममता पुलिस की इस चुनाव में कोई रोल नहीं है. आप लोग निडर होकर अपना वोट देने जाने.
एक-एक शरणार्थी को हम नागरिकता देंगे : अमित शाह
अमित शाह ने कहा यहां बड़ी संख्या में मतुआ समाज के लोग शरणार्थी बने हुए हैं. एक ओर तो ममता सरकार घुसपैठियों को पनाह दे रही है और दूसरी ओर मतुआ समाज के लोगों को नागरिकता देने का विरोध कर रही है. सीएए के खिलाफ घुसपैठियों के जुलूस निकाल रही है और सीएए को वापस लेने की बात कर रही है. लेकिन मैं आज बंगाल की जनता से वादा कर रहा हूं कि सीएए को हाथ लगाने की किसी में भी ताकत नहीं है. एक-एक शरणार्थी को हम नागरिकता देंगे, ये नरेन्द्र मोदी जी का वादा है.
ममता बनर्जी आपकी सरकार भ्रष्टाचार में पहले नंबर पर : अमित शाह
अमित शाह ने कहा ममता बनर्जी आपकी सरकार भ्रष्टाचार में पहले नंबर पर . कांग्रेस, तृणमूल और कम्युनिस्ट पार्टी ने राम मंदिर निर्माण को रोकने का काम किया. मोदी जी को आपने दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने 5 साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर दिया.
कोलकाता में रविवार तक बारिश की संभावना
पश्चिम बंगाल में बारिश (Rain) होने से लोगों काे गर्मी से राहत मिली है. सोमवार से शुरु हुई बारिश फिलहाल कमोबोश जारी है. गुरुवार को भी उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, कोलकाता, मुर्शिदाबाद, मेदिनीपुर में बारिश हुई. बारिश के कारण पारा भी सामान्य से नीचे गिर गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों के बड़े हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अलीपुर मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों को कालवैशाखी के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए