Uttarkashi Tunnel Collapse: जीत गई जिंदगी... सभी 41 मजदूर निकले बाहर, 17 दिन बाद पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

**EDS: SCREENSHOT FROM VIDEO** Uttarkashi: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami greets rescued workers coming out of the collapsed Silkyara Tunnel, in Uttarkashi district, Tuesday, Nov. 28, 2023. (PTI Photo) (PTI11_28_2023_000273A) *** Local Caption ***
Uttarkashi Tunnel Collapse: रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरंग से सभी मजदूरों को सकुशल निकाल लिया है.17 दिनों बाद सुरंग से बाहर निकले श्रमिकों से सीएम धामी ने मुलाकात की. उन्होंने मजदूरों को गले लगा कर बातचीत की और उनका हाल जाना.
Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों की काली अंधेरी रात खत्म हो गयी, जिंदगी का नया देखने के लिए सभी मजदूर सुरंग से बाहर आ गये हैं. रेस्क्यू टीम ने 17 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार सुरंग से सभी मजदूरों को सकुशल निकाल लिया है. श्रमिकों को एक-एक करके 800 मिमी के पाइप के जरिए सुरंग से बाहर निकाला गया जिसे मलबे में ड्रिल करके डाला गया था. मजदूरों को निकाले जाने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने सभी मजदूरों से मुलाकात की.
सीएम धामी ने की मजदूरों से मुलाकात
17 दिनों बाद सुरंग से बाहर निकले श्रमिकों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की. उन्होंने मजदूरों को गले लगा कर उनसे बातचीत की और हाल जाना. बचाव कार्य में जुटे लोगों के साहस की भी उन्होंने जमकर सराहना की. करीब एक से डेढ़ घंटे के अंदर सभी 41 श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया. चारधाम यात्रा मार्ग पर बन रही सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था, जिससे उसमें 41 श्रमिक फंस गए थे .
Uttarkashi tunnel rescue | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami meets the workers who have been rescued from inside the Silkyara tunnel. pic.twitter.com/8fgMiHPkAD
— ANI (@ANI) November 28, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




