Uttarakhand Weather : उत्तराखंड घूमने जाने से पहले जान लें मौसम का हाल, नैनीताल में रेड अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Jul 2024 8:15 AM

विज्ञापन

Uttarakhand Weather : श्रावण शुरू होते ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने नैनीताल में रेड अलर्ट जारी किया है. प्रशासन अलर्ट मोड में है.

विज्ञापन

Uttarakhand Weather : श्रावन का महीना सोमवार से शुरू होने वाला है. इससे पहले कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. उत्तराखंड में भी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के नैनीताल में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. विभाग ने 21-22 जुलाई को भारी से बहुत भारी का अनुमान जताया है. डीएम ने सुरक्षा व बचाव को लेकर एडवाइडजरी भी जारी की है.

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के नैनीताल में रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, 21 और 22 जुलाई को जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है.

अधिकारियों को दिया गया ये निर्देश

सभी एसडीएम के लिए निर्देश जारी किए गए हैं. उन्हें जलभराव वाले क्षेत्रों में अलर्ट रहने को कहा गया है. स्वास्थ्य विभाग को गर्भवतियों और बीमार लोगों को अस्पतालों में ले जाने के लिए एहतियात बरतने को कहा गया है. पेड़ गिरने की आशंका के मद्देनजर ट्रैफिक को लेकर भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है. अधिकारियों को मुख्यालय में रहने का निर्देश दिया गया है, साथ ही उन्हें 24 घंटे फोन ऑन रखने को कहा गया है.

Read Also : Weather 5 Days: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, देखें अगले 5 दिनों का मौसम

हेल्पलाइन नंबर जारी

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी प्रशासन ने जारी किए हैं जो इस प्रकार हैं…

  1. SDRF/NDRF से 9412930237/ 8938860982/9557564006 पर संपर्क करें.
  2. आपातकालीन स्थिति में डायल 112/ 9411112979/9412087770 पर कॉल करके मदद मांगे.

उत्तराखंड के अन्य जिलों का मौसम

मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. ये जिले हैं- चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर. इन जिलों में 21 जुलाई और 22 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और हरिद्वार में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola