पत्नी की विदाई की तारीख तय करने निकला युवक, अगले दिन नहर में मिला शव, दो महीने पहले हुई थी शादी

Updated:
विज्ञापन
घटना के बाद गमगीन परिजन

घटना के बाद गमगीन परिजन

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है शादी के दो महीने बाद पत्नी की विदाई की तारीख तय करने निकले 32 वर्षीय सोनू यादव का शव नहर में मिला परिवार सदमे में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. बरेसर थाना क्षेत्र के बाराचवर स्थित काली मंदिर के पास गुरुवार सुबह नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की करीब दो माह पहले ही शादी हुई थी. वह बुधवार को पत्नी की विदाई की तिथि तय करने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बरेसर थाना क्षेत्र के कन्धौरा कला गांव निवासी 32 वर्षीय सोनू यादव बुधवार शाम मोटरसाइकिल से क्यामपुर स्थित एक पंडित के घर पत्नी की विदाई की तारीख तय करने के लिए निकले थे. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. गुरुवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर बाराचवर काली मंदिर के पास नहर में ग्रामीणों ने एक युवक का शव उतराता हुआ देखा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव की पहचान सोनू यादव के रूप में की.

परिवार में मचा कोहराम

शव मिलने की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी सोनम यादव, मां लालसा देवी और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया. मृतक के भाई विपिन यादव ने बताया कि तीन भाइयों में सोनू सबसे बड़े थे. पिता के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी.

दो महीने पहले हुई थी शादी

परिजनों के मुताबिक, सोनू यादव विदेश में रहकर वेल्डर का काम करते थे. वह करीब तीन माह पहले शादी के लिए घर लौटे थे. लगभग दो माह पहले उनकी शादी सोनम यादव से हुई थी. परिवार पत्नी की विदाई की तैयारियों में जुटा था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई.

पुलिस कर रही मामले की जांच

बरेसर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक की पत्नी सोनम यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

- लक्की कुमारी की रिपोर्ट


विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola