वाराणसी में महिला अधिवक्ता के घर चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल! NGO की सूचना पर ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस
सांकेतिक तस्वीर (Ai)
UP News: वाराणसी के पांडेयपुर में एक महिला अधिवक्ता के घर जिस्मफरोशी का अड्डा चलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. NGO की गुप्त सूचना पर पुलिस ने ग्राहक बनकर छापा मारा और दो युवतियों व दो ग्राहकों को आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार किया.
UP News: वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की नई बस्ती में एक महिला अधिवक्ता के घर कथित तौर पर देह व्यापार संचालित होने की सूचना से हड़कंप मच गया. NGO से मिली सूचना के बाद पुलिस ने पहले मौके का सत्यापन कराया, इसके बाद टीम सिविल ड्रेस में ग्राहक बनकर घर पहुंची और पूरी स्थिति की पुष्टि की. सत्यापन के बाद ACP अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की.
दो युवतियां और दो ग्राहक पकड़े गए
पुलिस की रेड के दौरान मौके से दो युवतियों और दो ग्राहकों को पकड़ा गया. छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद होने की बात सामने आई है. पुलिस ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने में जुटी है कि घर में यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे.
मकान मालिक और संचालक की भूमिका की जांच
पुलिस के मुताबिक, पांडेयपुर थाना क्षेत्र की नई बस्ती में इस गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित देह व्यापार का संचालन किस आधार पर किया जा रहा था. साथ ही मकान मालिक और कथित संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी को आगरा की यमुना में फेंक दिया पिता, फिर पत्नी के लिए रची साजिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








