जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी को आगरा की यमुना में फेंक दिया पिता, फिर पत्नी के लिए रची साजिश
बेटी को यमुना में फेकते हुए पिता (AI)
UP News: आगरा के सिकंदरा में एक पिता ने अपनी 11 महीने की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया. इसके बाद उसने अपनी पत्नी को भी नदी में धकेलने की कोशिश की. राहगीरों ने महिला को बचा लिया, लेकिन बच्ची की तलाश जारी है.
UP News: आगरा में एक पिता की हैवानियत ने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया. सिकंदरा थाना क्षेत्र के अकबरा यमुना पुल पर एक युवक ने कथित तौर पर अपनी 11 महीने की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया. इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने अपनी पत्नी को भी नदी में फेंकने की कोशिश की. इस खौफनाक मंजर से मौके पर हड़कंप मच गया.
पत्नी की चीख सुनकर दौड़े राहगीर
पत्नी की चीख सुनकर वहां मौजूद राहगीर दौड़ पड़े और उन्होंने महिला को आरोपी के चंगुल से बचा लिया, इसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.
घटना की वजह गृह क्लेश
प्रारंभिक जांच में घटना की वजह गृह क्लेश बताई जा रही है. उधर, यमुना में फेंकी गई 11 महीने की मासूम की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर नदी में उतारे गए हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें: यूपी के पहले यादव मुख्यमंत्री कौन? मुलायम सिंह यादव भी थे मंत्री, रिक्शे से राजभवन पहुंचे थे सादगी की मिसाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







