15 अगस्त पर हर घर तिरंगा, रात में झंडा उतारें या लगा रहने दें? जानिए राष्ट्रीय ध्वज के जरूरी नियम

Updated:
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते (सांकेतिक)

Independence Day 2026: 15 अगस्त को तिरंगा फहराना देश के प्रति सम्मान का प्रतीक है. राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुसार, घर, दुकान और ऑफिस में तिरंगा कब और कैसे फहराया जाना चाहिए, इसके बारे में जानें. जानिए झंडे के सही प्रदर्शन और सम्मानजनक निपटान के नियम.

विज्ञापन

Independence Day 2026: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में घर, दुकान, ऑफिस और निजी संस्थानों पर तिरंगा फहराया जाता है. लेकिन राष्ट्रीय ध्वज को प्रदर्शित करने के लिए कुछ नियम तय हैं, जिनका पालन करना जरूरी है.भारतीय झंडा संहिता, 2002 के अनुसार आम नागरिक राष्ट्रीय ध्वज को अपने घर पर फहरा सकते हैं. 20 जुलाई 2022 के संशोधन के बाद घर पर तिरंगा दिन और रात दोनों समय फहराने की अनुमति है. ऐसे में 15 अगस्त की शाम के बाद झंडा उतारना अनिवार्य नहीं है, लेकिन उसकी गरिमा और सम्मान बनाए रखना जरूरी है.

तिरंगा का दिशा का रखें ध्यान

राष्ट्रीय ध्वज को हमेशा सही स्थिति में प्रदर्शित किया जाना चाहिए. जब तिरंगा क्षैतिज रूप से फहराया जाए तो केसरिया पट्टी सबसे ऊपर, सफेद बीच में और हरी पट्टी नीचे होनी चाहिए और सफेद पट्टी के बीच में अशोक चक्र होता है. झंडे का आकार आयताकार होना चाहिए .तिरंगा ऐसी स्थिति में नहीं लगाया जाना चाहिए जिससे वह जमीन या फर्श को छुए.

घर और ऑफिस में तिरंगा लगा सकते हैं

फ्लैग कोड के अनुसार आम नागरिक अपने घर के अलावा निजी संस्थान और शैक्षणिक संस्थान भी सभी दिनों और अवसरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा या प्रदर्शित कर सकते हैं. इसलिए 15 अगस्त पर घर, दुकान या ऑफिस में तिरंगा लगाया जा सकता है. हालांकि, इसे हमेशा सम्मानजनक तरीके से प्रदर्शित करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि झंडा फटा, गंदा या क्षतिग्रस्त न हो.

तिरंगे को सजावट के तौर पर इस्तेमाल न करें

राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगे को सजावट का सामान बनाकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसे सजावटी वस्तु की तरह इस्तेमाल करने के बजाय राष्ट्रीय ध्वज के रूप में ही सम्मानपूर्वक प्रदर्शित किया जाना चाहिए. झंडे को जमीन, फर्श या पानी के संपर्क में नहीं आने देना चाहिए और उसे किसी ऐसी स्थिति में नहीं रखना चाहिए जिससे उसकी गरिमा प्रभावित हो.

खराब तिरंगे को कैसे करें नष्ट?

अगर राष्ट्रीय ध्वज फट जाए, गंदा हो जाए या किसी अन्य कारण से खराब हो जाए तो उसे प्रदर्शित नहीं करना चाहिए. ऐसे झंडे को निजी तौर पर, उसकी गरिमा को ध्यान में रखते हुए नष्ट किया जाना चाहिए. गृह मंत्रालय के अनुसार इसे अधिमानतः जलाकर या झंडे की गरिमा के अनुरूप किसी अन्य तरीके से किया जा सकता है.https://www.mha.gov.in/sites/default/files/FlagCode_18072023.pdf स्वतंत्रता दिवस पर इस्तेमाल किए जाने वाले कागज के झंडों को भी कार्यक्रम के बाद सड़क या जमीन पर नहीं फेंकना चाहिए, अगर वो क्षतिग्रस्त हो चुके राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ नष्ट करना चाहिए.

तिरंगा फहराना ही नहीं, सम्मान करना भी जरूरी

15 अगस्त पर तिरंगा फहराना देश के प्रति सम्मान और गर्व व्यक्त करने का अवसर है. इसलिए झंडा लगाने से पहले उसके सही तरीके और नियमों की जानकारी होना जरूरी है. **रात में तिरंगा घर पर लगा रह सकता है, लेकिन वह साफ-सुथरा, सही स्थिति में और सम्मान के साथ प्रदर्शित होना चाहिए.यही राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने का सबसे जरूरी नियम है.

Also Read: प्रेमी से शादी का सपना लेकर घर से निकली जौनपुर की युवती, डेढ़ साल बाद सपेरे की पत्नी और बच्ची की मां बनकर लौटी


विज्ञापन
अंजली कश्यप

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola