यूपी में आज मौसम का महाअलर्ट! कई जिलों में झमाझम बारिश, आंधी-तूफान का खतरा; ओले भी बरस सकते हैं

Updated:
विज्ञापन

यूपी में आज कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है

उत्तर प्रदेश में मानसून का प्रभाव बढ़ गया है, जिससे कई इलाकों में भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने खास तौर पर कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें.

विज्ञापन

UP News : यूपी में मानसून इन दिनों पूरी तरह एक्टिव है. पिछले दो दिनों से कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. नोएडा, गाजियाबाद समेत कई शहरों में देर रात तक बारिश होती रही. लेकिन अब मौसम विभाग ने एक और अलर्ट जारी किया है. आज प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी चल सकती है. कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है. ऐसे में अगर आज घर से बाहर निकलने का प्लान है, तो मौसम का हाल जरूर जान लें.

कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वांचल को छोड़कर उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ज्यादा हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि कई जगह 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है. बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है.

दो दिन की बारिश से जगह-जगह जलभराव

पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण प्रदेश के कई शहरों और इलाकों में पानी भर गया है. सड़कों पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, लगातार गर्मी से परेशान लोगों के लिए बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है. नोएडा और गाजियाबाद में देर रात तक बदरा बरसे. फिलहाल इन इलाकों में बारिश नहीं हो रही है, लेकिन आसमान में काले बादल छाए हुए हैं.

झारखंड के मौसम तंत्र का यूपी पर असर

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार, झारखंड में बने मजबूत मौसम तंत्र की वजह से उत्तर प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है. इसी के चलते कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर बना हुआ है. वहीं, गंगा के किनारे पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक पूर्वी भारत में भारी बारिश हो सकती है.

इन जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. इन इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है.

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ में आज अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश के बीच तापमान में राहत तो मिलेगी, लेकिन बारिश थमने के बाद उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

पूर्वी यूपी में बारिश कमजोर पड़ने के संकेत

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मानसून फिलहाल सक्रिय बना हुआ है, लेकिन आज से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं. मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे कमजोर होगी. लखनऊ और आसपास के इलाकों समेत पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश का दौर थमने का पूर्वानुमान है. हालांकि, कुछ जगहों पर धूप निकल सकती है. ऐसे में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान कर सकती है. यानी आज यूपी में मौसम का मिजाज कहीं राहत देगा तो कहीं परेशानी बढ़ा सकता है. बारिश, तेज आंधी और कुछ जगहों पर ओलों की संभावना को देखते हुए बाहर निकलने से पहले अपने इलाके का मौसम जरूर जांच लें.

Also Read : Gen-Z के लिए BJP का नया गेमप्लान! संघ के फॉर्मूले से यूपी में युवा वोट बैंक साधने की कवायद


विज्ञापन
Lucky Kumari

लेखक के बारे में

By Lucky Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola