“जब IPS की मां ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या?”, अंबेडकरनगर कांड पर मायावती का सरकार से तीखा सवाल

Updated:
विज्ञापन

मायावती

UP Politics: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में एक वरिष्ठ IPS अधिकारी की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने हड़कंप मचा दिया है. बसपा प्रमुख मायावती ने इस घटना को प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताया है. उन्होंने सरकार से मामले की गंभीरता से जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

UP Politics: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की करीब 91 वर्षीय मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले पर बसपा प्रमुख मायावती ने दुख जताया है. उन्होंने इस घटना को प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिहाज से चिंताजनक बताते हुए सरकार से मामले का उचित संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

मायावती ने घटना को बताया अति-दुखद

मायावती ने कहा कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की लगभग 91 वर्षीय बुजुर्ग मां की हत्या बेहद दुखद और प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटना के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ हत्या जैसी घटना हो सकती है तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा.

घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था शव

मामला अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र का है. शनिवार को आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां का शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. शुरुआती जांच में महिला के मुंह से खून निकलता हुआ पाया गया था.

जेवर गायब मिलने से लूट की आशंका

पुलिस के मुताबिक, मृतका के शरीर से सोने-चांदी के जेवर गायब मिले हैं. इसके बाद लूट के दौरान हत्या की आशंका भी जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है और हत्या, लूटपाट के साथ हार्ट अटैक समेत अन्य संभावित पहलुओं से भी जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह अधिक स्पष्ट हो सकेगी. वहीं मायावती ने सरकार से घटना का उचित संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

Must Read- UP Weather Today: यूपी में आज बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 75 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी


विज्ञापन
कोमल अग्रवाल

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola