UP में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, फॉल्ट होने पर वैकल्पिक व्यवस्था से मिलेगी राहत, इन जिलों में बनेंगे नए उपकेंद्र

Updated:
विज्ञापन

यूपीएससीआर में 20 नए विद्युत उपकेंद्र बनेंगे (AI सांकेतिक तस्वीर)

UP News: उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (यूपीएससीआर) के छह जिलों में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक बड़ी योजना तैयार की गई है. अगले पांच वर्षों में 20 नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण किया जाएगा, जिससे बिजली आपूर्ति की क्षमता में काफी वृद्धि होगी.

विज्ञापन

UP News: लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (यूपीएससीआर) के छह जिलों में बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के लिए अगले पांच वर्षों में 20 नए विद्युत उपकेंद्र बनाए जाएंगे. उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन निगम ने इसकी योजना तैयार की है. इससे लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली और हरदोई में बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ेगी. मौजूदा समय में कई उपकेंद्रों पर क्षमता से अधिक भार होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है.

लखनऊ में बनेगा 765 केवी का सबसे बड़ा उपकेंद्र

योजना के तहत लखनऊ के जेल रोड स्थित आईटी सिटी में 765 केवी क्षमता का विद्युत उपकेंद्र बनाया जाएगा. यह UPSCR का सबसे बड़ा उपकेंद्र होगा. इसके लिए 90 से 110 एकड़ भूमि की जरूरत होगी. परियोजना की अनुमानित लागत 2000 से 2200 करोड़ रुपये है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करा चुका है. अन्य प्रस्तावित उपकेंद्रों के लिए 12 से 50 एकड़ तक भूमि की आवश्यकता होगी.

लखनऊ में 400, 220 और 132 केवी के उपकेंद्र प्रस्तावित

लखनऊ में वरुण विहार, सुल्तानपुर रोड और मोहनलालगंज में 400 केवी क्षमता के उपकेंद्र प्रस्तावित हैं. वहीं, वेलनेस सिटी, नैमिष नगर और सुमित्रा विहार योजना, मोहनलालगंज में 220 केवी के उपकेंद्र बनाए जाएंगे. टॉकटोरिया रोड और रायबरेली रोड पर 132 केवी क्षमता के उपकेंद्र प्रस्तावित हैं. इन परियोजनाओं से बढ़ती बिजली मांग वाले क्षेत्रों में आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

छह जिलों में भी बनेंगे नए उपकेंद्र

योजना के तहत बाराबंकी, नवाबगंज, हैदरगढ़ और सीतापुर में 400-400 केवी क्षमता के उपकेंद्र प्रस्तावित हैं. उन्नाव, रायबरेली, बछरावां, बांगरमऊ और पुरवा में 220-220 केवी के उपकेंद्र बनाए जाएंगे. वहीं, हरदोई में 132 केवी क्षमता का उपकेंद्र प्रस्तावित है. नए उपकेंद्र बनने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है.

कई मौजूदा उपकेंद्रों पर बढ़ा है भार

वर्तमान में यूपीएससीआर में 765 केवी के दो, 400 केवी के तीन, 220 केवी के 17 और 132 केवी के 46 उपकेंद्र संचालित हैं. हरदोई के बघौली, शाहाबाद, श्रीमऊ, लखनऊ के गोमती नगर, मोहान रोड, आवास विकास, जेल रोड, सीतापुर के लहरपुर, महमूदाबाद और रायबरेली के बछरावां, अमावा, त्रिपुला व दलमऊ क्षेत्रों के उपकेंद्रों पर अधिक भार की समस्या है. नए उपकेंद्र बनने से इन क्षेत्रों में ओवरलोडिंग कम करने में मदद मिलेगी.

फॉल्ट होने पर वैकल्पिक व्यवस्था से मिलेगी राहत

विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक (वाणिज्य) रजत जुनेजा ने कहा कि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह बड़ी योजना है. किसी क्षेत्र में बड़ा फॉल्ट होने या पूरी लाइन में खराबी आने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे बिजली आपूर्ति में राहत दी जा सकेगी. योजना के लिए केंद्र सरकार से भी बजट मिलना है. लखनऊ के जेल रोड पर प्रस्तावित 765 केवी उपकेंद्र के लिए एलडीए जमीन उपलब्ध करा चुका है. इसके निर्माण में अभी कुछ समय लगेगा.

Also Read: "न्याय के लिए तड़प रहे पीड़ित", ऊना कांड में 35 आरोपियों के छूटने पर मायावती ने जताई चिंता, हाईकोर्ट जाने की अपील


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola