मेरठ के युवा बताएंगे 2047 के विकसित भारत का विजन, स्कूल-कॉलेज से गांव तक चलेगा खास अभियान, जानें कितने चरणों में होगा आयोजन

Updated:
विज्ञापन

युवा बताएंगे 2047 के विकसित भारत का विजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए 'विकसित भारत युवा नेतृत्व' कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. यह अभियान 15 से 29 साल तक के युवाओं को मंच प्रदान करेगा.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में विकसित भारत बनाने में युवाओं की भूमिका तय करने के लिए उनसे संवाद किया जाएगा. माय भारत अभियान के तहत विकसित भारत युवा नेतृत्व कार्यक्रम शुरू किया गया है. इसमें 15 से 29 साल तक के युवा भाग ले सकेंगे. शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी.

विज्ञापन

स्कूल-कॉलेज से गांव तक होगा संवाद

DM डॉ. वीके सिंह ने बताया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए आगे लाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों के साथ ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर भी युवाओं से संवाद किया जाएगा. युवाओं के विचार, सवाल और सामाजिक मुद्दों को लेकर उनकी सोच को समझने के साथ सकारात्मक भागीदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा.

4 चरणों में होंगे कार्यक्रम

अभियान के पहले चरण में 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों में विकसित भारत से जुड़े कार्यक्रम होंगे. दूसरे चरण में 5 से 9 अक्टूबर तक विकसित भारत निबंध लेखन प्रतियोगिता होगी. इसके बाद 10 से 16 नवंबर तक जिला स्तर पर चैंपियनशिप और 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सभी चरणों के बाद 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम होगा.

मेरठ रजिस्ट्रेशन में प्रदेश के टॉप-10 में

डीएम ने बताया कि माय भारत पोर्टल पर युवाओं के रजिस्ट्रेशन में मेरठ प्रदेश के टॉप-10 जिलों में छठे स्थान पर है. उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के साथ युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है. मेरठ में कार्यक्रम की स्थानीय थीम ‘मेरठ का युवा, विकसित भारत का युवा नेतृत्व’ रखी गई है.

15 से 29 साल के युवा कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

कार्यक्रम में 15 से 29 साल तक का कोई भी युवा माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर इसमें भाग ले सकता है. इसके लिए किसी विशेष वर्ग या समूह की बाध्यता नहीं है. डीएम ने कार्यक्रम का संदेश जिले के हर युवा तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों और मीडिया से सहयोग की अपील की. विकसित भारत युवा नेतृत्व कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में होगा.

Must Read: अब UP में Mobile SIM की तरह पोर्ट होगा FASTag, जानें क्या है नया प्लान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola