बलिया में पूर्व CRPF जवान की हत्या से उबला परिवार, बेटियां बोलीं- पिता की लाश के साथ आत्मदाह कर लेंगे, पत्नी ने कहा- खून के बदले खून चाहिए

Updated:
विज्ञापन

बलिया में पूर्व CRPF जवान की हत्या से उबला परिवार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Crime: बलिया में जमीन विवाद में पूर्व CRPF जवान की बेरहमी से हत्या कर दी गई. परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है. बेटियों ने पिता के शव के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है, जबकि पत्नी 'खून के बदले खून' चाहती है.

विज्ञापन

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बलिया में पूर्व CRPF जवान की हत्या के बाद सोनाडीह गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है. उभांव थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई. हमले में उनके छोटे भाई मंजेश सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद मृतक का परिवार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सामने आया है.

विज्ञापन

न्याय नहीं मिला तो पिता की लाश के साथ आत्मदाह कर लेंगे

अमरेश की मौत के बाद उनकी बेटियों का गुस्सा और दर्द सामने आया. परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. बेटियों ने यहां तक चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे पिता के शव के साथ आत्मदाह करने को मजबूर होंगी. परिवार की इस चेतावनी के बाद मामला और गंभीर हो गया है. गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने.

पत्नी बोलीं- ‘खून के बदले खून चाहिए’

मृतक की पत्नी कंचन सिंह ने पति की हत्या पर गहरा आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. परिवार की मांग है कि आरोपियों को ऐसी सजा मिले जिससे भविष्य में कोई इस तरह की वारदात करने की हिम्मत न करे. परिजनों ने सरकार से आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की है. हालांकि ऐसी कार्रवाई का निर्णय संबंधित प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया के तहत ही होगा.

CRPF से VRS लेकर चला रहे थे डेयरी फार्म

अमरेश बहादुर सिंह ने इसी साल 31 मार्च को CRPF से VRS लिया था. इसके बाद वह अपने भाई मंजेश के साथ घर के पास डेयरी फार्म चला रहे थे. परिवार में पत्नी कंचन सिंह और तीन बेटियां हैं. बताया गया कि अमरेश और उनके भाई का पट्टीदारों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. गुरुवार रात विवाद बढ़ने के बाद दोनों भाइयों पर हमला किया गया. आरोप है कि अमरेश को गिराकर पीटा गया और पेट में चाकू से कई वार किए गए. बचाने पहुंचे भाई मंजेश पर भी हमला किया गया.

एक की मौत, दूसरा भाई गंभीर

हमले के बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर उन्हें मऊ रेफर किया गया. इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई, जबकि मंजेश की हालत गंभीर बताई गई और उन्हें वाराणसी रेफर किया गया.

तीन आरोपी हिरासत में, दो की तलाश

पुलिस के मुताबिक मृतक की बेटी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि दो अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है. गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें: UP Election 2027: बीजेपी के 18,900 बूथ बने सबसे बड़ा खतरे का सिग्नल, क्या यहीं से तय होगा योगी सरकार का अगला "इम्तिहान"

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola