सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, UP के इस जिले में में घटा भाव, चांदी की कीमत भी हुई कम
सोने के भाव में मामूली गिरावट
फेस्टिवल सीजन से पहले सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वाराणसी में सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है, जो खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है.
Gold Silver Price Today : फेस्टिवल सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. सितंबर के दूसरे सप्ताह में सोने के भाव में पहले गिरावट देखने को मिली, इसके बाद कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी. हालांकि, पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह सोने की कीमतों में मामूली कमी दर्ज की गयी है. चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है.
24 कैरेट सोने का भाव 1.51 लाख रुपये
वाराणसी के सर्राफा बाजार में शनिवार, 12 सितंबर को 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. पिछले सप्ताह 5 सितंबर को इसका भाव 1,50,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इस तरह सप्ताह के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आयी. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत शनिवार को 1,38,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. पिछले सप्ताह इसका भाव 1,38,010 रुपये प्रति 10 ग्राम था.
18 कैरेट सोने का आज का भाव
वाराणसी के बाजार में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,13,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है. सोने की खरीदारी से पहले उसकी शुद्धता की जांच करना जरूरी है. गहनों पर लगे हॉलमार्क से सोने की शुद्धता की पहचान की जा सकती है. आमतौर पर 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है. हालांकि, बाजार में 12 और 14 कैरेट के सोने के आभूषणों की मांग भी देखने को मिल रही है.
चांदी 2,000 रुपये प्रति किलो सस्ती
सोने के साथ चांदी के भाव में भी पिछले एक सप्ताह में गिरावट दर्ज की गयी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाराणसी के सर्राफा बाजार में चांदी 2,000 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2,34,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गयी है. पिछले सप्ताह 5 सितंबर को चांदी की कीमत 2,36,000 रुपये प्रति किलो थी. इस तरह एक सप्ताह में चांदी के भाव में 2,000 रुपये प्रति किलो की कमी आयी है.
फेस्टिव सीजन में बढ़ सकते हैं भाव
लोकल मीडिया से बात करते हुए वाराणसी के निर्मला ज्वेलर्स के विश्वजीत वर्मा के मुताबिक, सितंबर में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव बना हुआ है. आगे फेस्टिवल सीजन है, ऐसे में कीमतों में कुछ तेजी आने का अनुमान है. हालांकि, सोने और चांदी के भाव बाजार की स्थिति के अनुसार रोजाना बदलते रहते हैं. इसलिए खरीदारी से पहले उस दिन का ताजा भाव जरूर जांच लेना चाहिए.
Also Read : जहां कभी पानी को तरसते थे लोग,आज लहलहा रही फसल,जानिए कैसे बदली बुंदेलखंड के किसानों की किस्मत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए